Ishan Kishan: चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान को पूर्वी क्षेत्र का कप्तान बनाया गया था और उनकी अगुवाई में टीम ने न सिर्फ फाइनल में अपनी जगह बनाई, बल्कि ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब भी पहुंच चुकी है।
बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहली पारी में 270 रन की अद्भुत पारी खेली थी तो दूसरी इनिंग में भी पचास से ज्यादा रन बना दिए। उनके पास दूसरी इनिंग में भी शतक लगाने का शानदार मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। ईशान फाइनल में 350 रन ठोक चुके हैं।
432 गेंदों पर ठोके 350 रन
इससे पहले पहली पारी में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उनके बल्ले से 334 गेंदों पर 270 रन की बेहतरीन पारी निकली थी। इस इनिंग में ईशान ने 30 चौके मारे थे तो 7 दशर्नीय छक्के भी उड़ाए। ईशान की कप्तानी पारी की बदौलत ही पूर्वी क्षेत्र पहली पारी में 708 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा करने में सफल रहा था।
पहली पारी में चमकने के बाद ईशान ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। दूसरी इनिंग में उनके बल्ले से मात्र 98 बॉल पर 80 रन निकले थे। ईशान की इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। बता दें कि, दोनों पारियों को मिलाकर ईशान 432 गेंदों पर 350 रन बना चुके हैं।
मुश्किल में संभाली पारी
पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद पूर्वी क्षेत्र दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन 5.1 ओवर में 13 रन पर उनकी टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे। अभिमन्यू ईश्वरन के बल्ले से 3 रन निकले थे तो विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मात्र 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
यहां से कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और साउथ जोन के गेंदबाजों की खूब खबर लगी। ईशान जिस तरह पहली पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे, दूसरी इनिंग में भी उनका वही अवतार देखने को मिला। आपको बताते दें कि, ईशान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूर्वी क्षेत्र काफी तेजी से बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।
2014 के बाद से नहीं जीती ट्रॉफी
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेल रही ईस्ट जोन ने साल 2014 के बाद से ट्रॉफी को नहीं उठाया है। यह टीम दलीप ट्रॉफी में कुल 3 बार चैंपियन बनी है। इसमें 2 बार उन्होंने खिताब को जीता है तो एक बार साउथ जोन के साथ साल 2014 में ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी।
लेकिन, 12 साल से यह टीम चैंपियन नहीं बना पाई है, लेकिन ईशान किशन की कप्तानी में टीम जीत की दहलीज पर लगभग पहुंच चुकी है। अब देखना होगा कि ईशान कितनी जल्दी साउथ जोन की दूसरी पारी को समेटने में सफलता प्राप्त करते हैं।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान या वेस्टइंडीज नहीं, बल्कि इस टीम के खिलाफ वापसी करेंगे हार्दिक पंड्या, BCCI ने किया कंफर्म!