Top 5 Players Who Played Most Test Match: इस समय इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में तीन मैच की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लिश टीम को जो रूट लीड कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रूट जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर उतरे तो सर्वाधिक मैच खेलने वाली सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर हैं तो पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग हैं।

सचिन पहले नंबर पर

टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने भारत के लिए 24 साल के लंबे टेस्ट करियर में 200 मैच खेले हैं, जिसकी 329 पारियों में उन्होंने 53.78 की शानदार औसत से 15,921 रन बनाए हैं। सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक बनाए थे तो 68 अर्धशतकीय पारियां भी उनके बल्ले से निकली थीं। सचिन का यह रिकॉर्ड फिलहाल में टूटना मुश्किल है।

दूसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन मौजूद

सचिन के बाद सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने अपने लंबे टेस्ट करियर में 188 मैच खेले हैं। एंडरसन ने 188 टेस्ट की 350 पारियों में 704 विकेट झटके हैं। वह इस लिस्ट में सर्वाधिक मैच खेलने वाले एकमात्र गेंदबाज भी हैं।

तीसरे स्थान पर पहुंचे जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 169 मैच के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। रूट ने इंग्लैंड के लिए 307 पारियों में 50.38 की दमदार औसत से 14,208 रन बनाए हैं। इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज ने 41 शतक और 68 अर्धशतक ठोके हैं।

स्टीव वॉ ने खेले 168 मैच

इस लिस्ट में अपन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। इस कंगारू खिलाड़ी ने अपने लंबे करियर में 168 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 260 पारियों में 51.06 की शानदार औसत से 10,927 रन बनाए हैं। स्टीव वॉ ने अपने टेस्ट करियर में 32 शतक और 50 अर्धशतक ठोके हैं।

रिकी पोंटिंग पांचवें पर खिसके

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर में कुल 168 मैच खेले हैं। इसकी 287 पारियों में पोंटिंग ने 51.85 की बेतरनी औसत से 13,378 रन बनाए हैं। इस दौरान इस दिग्गज कप्तान के बल्ले से 41 शतक और 62 अर्धशतक निकले हैं। आपको बताते दें कि, रिकी पोंटिंग का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में लिया जाता है।

ये भी पढ़ें- साइम 0, बाबर 7 रन, इंग्लैंड की पिचों में नाचते दिखे पाकिस्तानी बल्लेबाज, जोफ्रा-जोश की गेंद नहीं आई समझ