Satara Half Marathon: खेल के मैदान से कई खिलाड़ियों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। एक बार फिर इस तरह का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक धावक की मौत हो गई। महाराष्ट्र के सतारा में रविवार, 6 सितंबर 2026 को हाफ मैराथन का आयोजित हुआ था, जिसमें यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुणे के रहने वाले संजय कदम 21.1 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले रहे थे। संजय की मौत का कारण हार्ट अटैक रहा।

पहली बार लिया था दौड़ में हिस्सा

सतारा हिल हाफ मैराथन में 65 वर्षीय पूर्व वैज्ञानिक संजय कदम ने पहली बार भाग लिया था। इस मैराथन को सबसे मुश्किल माना जाता है लेकिन पश्चिमी घाट की खड़ी चढ़ाई और ढलान की वजह से इसे देश की सबसे मुश्किल दौड़ में से एक माना जाता है।

संजय कदम जब दौड़ लगाकर नीचे की और जा रहे थे तभी उनको बेचैनी महसूस होने लगी और मौके पर मौजूद एक हृदय रोग विशेषज्ञ ने उन्हें तुरंत सीपीआर (CPR) दिया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर हो गई थी।

7700 धावक ले रहे थे हिस्सा

भारत की सबसे मुश्किल दौड़ में से एक मानी जाने वाली ‘सतारा हिल हाफ मैराथन’ में कुल 7700 धावक हिस्सा ले रहे थे, जिन्होंने 21.1 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस दौड़ के आयोजनकर्ताओं में से एक ने बताया,

‘’संजय कदम इसमें पहली बार हिस्सा ले रहे थे। उनको सुबह 9:30 के बीच नीचे उतरते हुए देखा गया था, लेकिन अचानक से उनको बैचनी होने लगी। इस मैराथन में एक हृदय रोग विशेषज्ञ रियाज मुजावर समेत अन्य धावकों ने संजय की स्थिति देखने के बाद तुरंत उनकी मदद की। मौके पर उनको CPR दिया गया और रास्ते में एक एंबुलेंस भी थी, जिसको तुरंत घटना क्षेत्र पर बुलाया गया। अस्पताल ले जाते समय भी उनको उपचार और सीपीआर दिया जा रहा था।''

4 घंटे बाद गई जान

संजय कदम को जब अस्पताल लेकर जाया गया तो डॉक्टरों ने उनकी तुरंत एंजियोग्राफी की। इसमें मालूम चला की उनके दिल की एक मुख्य धमनी पूरी तरह से रूक गई है। इसके बाद उनको एंजियोप्लास्टी की गई और स्टेंट डाला।

इस पूरी प्रकिया के बाद उनकी हालात में सुधार होने लगा था और लग रहा था कि वह जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट जाएंगे, लेकिन चार घंटे बाद ही उनको दिल का दौड़ा पड़ा और उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2026 में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! इस दिन हो सकता है पड़ोसियों से सामना