Asia Cup 2026 India vs Pakistan: महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना 5 सितंबर, शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ था। प्रशंसकों को उम्मीदें थीं कि उनको एक कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन पाकिस्तानियों ने उनकी इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन उनकी टीम मात्र 55 रन पर सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला बेहद आसानी से जीत लिया। अब चलिए जानते हैं कि महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना कब और कैसे हो सकते हैं।
5 सितंबर को जीती थी टीम इंडिया
दुबई में खेली जा रही प्रतियोगिता में भारत-पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन पाकिस्तानी पारी 18.1 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई। यह पाकिस्तानी महिला टीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। इसके बाद भारत ने मैच को 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर आसानी से जीत लिया। इस मैच की हीरो श्री चरणी रहीं, जिन्होंने 7 रन देकर 3 विकेट झटके।
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 में ग्रुप ए में शामिल है। इस ग्रुप में भारत ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में धमाकेदार जीत दर्ज की है, जिसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हांगकांग, चीन की टीम को शिकस्त देनी होगी। तभी वह अगले राउंड में पहुंच पाएगी। अगर ग्रीन आर्मी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब होती है तो उनका सामना श्रीलंका महिला टीम से होगा।
क्या दोबारा हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है। उनका सामना ग्रुप बी में नंबर दो की टीम से होगा। ग्रुप बी में दूसरे स्थान के लिए बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच भिड़ंत होगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम अगर हांगकांग को हराती है तो फिर उनका सामना सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा।
अगर सेमीफाइनल में भारत ग्रुप बी की दूसरी टीम और पाकिस्तानी महिला टीम श्रीलंका को शिकस्त देने में कामयाब रहती है तो एक बार फिर ये दोनों टीमें फाइनल में भिड़ती दिखाई दे सकती हैं। फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- अफगानी खिलाड़ी ने बढ़ाई श्रेयस-गंभीर की चिंताएं, गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम, झटके 4 विकेट