अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से हर्षित राणा बाहर हो चुके हैं। हर्षित की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को दल में शामिल किया है। यश को जिम्बाब्वे टूर के लिए चुना गया था लेकिन 3 मैच की सीरीज में सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला।

इस दौरे पर यश ने अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं और कप्तान को काफी प्रभावित किया था लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनको शुरुआती स्क्वाड में जगह नहीं मिली। हालांकि, अब हर्षित के बाहर होने पर यश को एक बार फिर नीली जर्सी पहने का अवसर मिला। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर यश पर ही चयन समिति ने क्यों भरोसा जताया है।

गेंदबाजी के समय फिर हुए चोटिल

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चयन समिति ने 1 सितंबर को इंडियन टीम का ऐलान किया था। उस समय स्क्वाड में हर्षित राणा को भी चुना गया था लेकिन गेंदबाजी करते समय वह दोबारा चोटिल हो गए। बीसीसीआई ने बताया,

‘’बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पुनर्वास के दौरान तेज गेंदबाज की स्थिति में सुधार हो रहा था। 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस मांसपेशी में खिंचाव आ गया था जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।''

यश ठाकुर को मिला मौका

बीसीसीआई ने हर्षित राणा की जगह 27 वर्षींय युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया है। यश ने जिम्बाब्वे में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

यश ने डेब्यू मैच में जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को अपना पहला शिकार बनाया था तो तादिवानाशे मारुमानी की पारी को भी यश ने ही समाप्त की थी। इसके बाद दूसरे टी20आई में यश ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

T20 में यश ने लिए हैं इतने विकेट

यश ठाकुर के घरेलू आंकड़े बेहद कमाल के हैं। यश ने अभी तक 76 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.75 की शानदार औसत से 114 विकेट झटके हैं। इस दौरान यश का इकॉनमी रेट 8.20 का है।

आपको बताते दें कि, यश आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे। एक यह भी वजह हो सकती है कि चयन समिति ने यश को स्क्वाड में स्थान दिया है। यश ने अय्यर की कप्तानी में सिर्फ 1 मैच खेला था, जिसमें 2 विकेट झटके थे।

ये भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश के बीच आज होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत, मैच से पहले देखें दोनों के हेड टू हेड आंकड़े