बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान किया है। सीरीज का पहला मैच अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा तो दूसरा मैच नवंबर के पहले हफ्ते में खेला जाएगा। दो मैच की यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी।
यह सीरीज बांग्लादेश के लिए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि वह अंक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर काबिज है और दोनों मैच जीतकर वह अंक तालिका में जबरदस्त उछाल लगाना चाहेगी।
किसके खिलाफ खेलेगी बांग्लादेश?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा। श्रृंखला का पहला मैच 28 अक्टूबर को मीरपुर में खेला जाएगा। इसके बाद सिलहट में 5 नवंबर को सीरीज का दूसरा मैच होगा।
हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज 22 अक्टूबर को बांग्लादेश पहुंचेगी, जहां एक वॉर्मअप मैच खेलेगी। यह मैच आगामी तैयारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। आपको बताते दें कि, अभी सिर्फ शेड्यूल की घोषणा की है। जल्द ही इस सीरीज के लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के स्क्वाड की घोषणा भी की जा सकती है।
2018 में जीती थी आखिरी सीरीज
बांग्लादेश के लिए वेस्टइंडीज को हराना काफी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि बांग्लादेशियों ने अपनी सरजमीं पर कैरेबियन टीम को 2018 के बाद से शिकस्त नहीं दी है। वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बांग्लादेशी धरती पर काफी कमाल का रहा है। कैरेबियन टीम ने यहां पर कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 जीते हैं तो 2 में बांग्लादेश विजेता रहा है।
वहीं, दो मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, बांग्लादेश टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा, क्योंकि हाल-फिलहाल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया था और इसका फायदा अब उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर मिल सकता है।
अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की हालत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में कुछ खास नहीं है। मौजूदा साइकल में बांग्लादेश ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 जीते हैं तो 2 गंवाए हैं। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है। उनका फिलहाल जीत प्रतिशत 55.56 का है। अगर बांग्लादेश सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब होता तो जीत प्रतिशत में इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज अंक तालिका में आठवें पायदान पर काबिज है।
इस टीम ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 2 जीते हैं और 8 में शिकस्त झेली है। इस टीम का विनिंग प्रतिशत 20.83 है। बता दें कि, वेस्टइंडीज फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। यहां से वापसी करना असंभव है।
ये भी पढ़ें- Video: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का तांडव, 270 के स्ट्राइक रेट से ठोके 173 रन, जड़ दिए 12 गगनचुंबी छक्के