ODI World Cup 2027: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद दोनों ने पहले टी20आई को अलविदा कहा और फिर 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी दूरियां बना लीं।

हालांकि, ये दोनों ही प्लेयर वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद ये दोनों इस फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। इनके जाने के बाद कौन इनको वनडे में रिप्लेस कर सकता है, चलिए आपको बताते हैं।

रोहित को रिप्लेस कर सकते हैं यशस्वी जायसवाल

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने काफी उलब्धियां हासिल की हैं। हिटमैन भारत के लिए एकदिवसीय इंटरनेशनल में 3 दोहरे शतक ठोक चुके हैं और भविष्य में वह इसकी संख्या को बढ़ाने की काबिलियत रखते हैं।

हालांकि, रोहित पहले ही साफ कर चुके हैं कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद वह इस प्रारूप को भी अलविदा कह देंगे। ऐसे में उनको रिप्लेस करने की दौड़ में सबसे आगे यशस्वी जायसवाल हैं।

इस युवा खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में सभी को काफी प्रभावित किया है और इसकी गवाही उनके शानदार वनडे इंटरनेशनल आंकड़े दे रहे हैं। इस युवा ओपनर ने टीम इंडिया के लिए खेले 6 वनडे में 285 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शानदार शतक शामिल है।

दौड़ में ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल

रोहित शर्मा की जगह के लिए दौड़ में दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं। गायकवाड़ भारत के लिए अभी तक 9 वनडे खेल चुके हैं, जिसकी 8 पारियों में 228 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है।

वहीं, लिस्ट-ए में खेले 104 मैचों की 100 पारियों में यह धाकड़ बल्लेबाज 58.61 की दमदार औसत और 101.23 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 5334 रन बना चुके हैं। इस दौरान गायकवाड़ ने 21 सेंचुरी और 20 हाफ सेंचुरी बनाई है। बता दें कि, चयन समिति रोहित के बाद गायकवाड़ के नाम पर भी विचार कर सकती है।

विराट कोहली की जगह लेंगे ईशान!

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम इंडिया में बने रह सकते हैं और टूर्नामेंट समाप्त होते ही वह भी इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। हालांकि, कोहली का रिप्लेसमेंट लाना टीम मैनेजमेंट के लिए असंभव है, लेकिन ईशान किशन उनके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ईशान ने भारत के लिए खेले 32 वनडे मैचों में 42.57 की औसत के साथ 1107 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। आपको बताते दें कि ईशान वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि नंबर तीन पर खेलते हुए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 5 पारियों में 2 पचासा ठोका है। इन आंकड़ों के बाद चयन समिति भी ईशान को कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी से तैयार करना शुरू कर सकती है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इतिहास रचने से एक कदम दूर हरमनप्रीत कौर, विराट-रोहित भी नहीं कर सके ये कारनामा