Harmanpreet Kaur: महिला एशिया कप 2026 में 5 सितंबर (शनिवार) को भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच से पहले भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में सभी मैचों में विजय प्राप्त की है और अब उनका लक्ष्य पाकिस्तान को हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखने का होगा।
इसी मैच में कप्तान हरमनप्रीत मैदान पर उतरते ही एक ऐसा रिकॉर्ड स्थापित कर लेगी, जो कि आज से पहले दुनिया का कोई भी कप्तान नहीं कर सका। क्रिकेट के मेंस और वुमेंस क्रिकेट इतिहास में वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली कप्तान होंगी।
150 का आंकड़े छूने से एक कदम दूर
भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साल 2012 में भारतीय टीम को टी20 प्रारूप में लीड करना शुरू किया था और अभी तक वह इस जिम्मेदारी को बखुबी संभाल रही हैं। क्रिकेट के फटाफट क्रिकेट में हरमनप्रीत 149 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ टॉस पर आते ही वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली कप्तान होंगी। यह हरमनप्रीत का 150वां मैच होगा। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पुरुष और महिला दोनों कप्तानों में वह पहले नंबर पर पहुंच जाएंगी।
हरमनप्रीत के शानदार आंकड़े
साल 2012 में हरमनप्रीत कौन से कप्तानी संभाली थी और अब तक वह 149 मैचों में भारत को लीड कर चुकी हैं। इस दौरान उनकी अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने 87 मैच जीते हैं तो 57 गंवाए भी हैं। वहीं, पांच मुकाबले रद्द रहे हैं।
हरमनप्रीत के बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू हैं, जिन्होंने 121 मैचों में कप्तानी की है। इसके बाद तीसरे नंबर पर रवांडा की मैरी बिमेन्यिमाना हैं, जिनको 101 मैचों में अपनी टीम को लीड करने का मौका मिला है।
चौथे पर ऑस्ट्रेलिया की सफल कप्तान मानी जाने वालीं मैग लेनिंग हैं। उन्होंने 100 मैंचों में कंगारुओं का नेतृत्व किया है। 5वें स्थान पर थाईलैंड की नारुएमोल चाईवाई हैं। वह 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने देश की अगुवाई कर चुकी हैं। बता दें कि, इस लिस्ट में एक भी पुरुष कप्तान शामिल नहीं है।
ये भी पढ़ें- जिस खिलाड़ी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार, अब बोर्ड ने दिखाया बाहर का रास्ता, बताई ये वजह