Afghanistan T20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। मुख्य चयन समिति ने आगामी श्रृंखला के लिए कई धुरंधर खिलाड़ियों को दल में शामिल किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा हैं।

लेकिन, अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला से एक ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है, जो कभी मुख्य कोच गौतम गंभीर का पसंदीदा हुआ करता था, लेकिन वह भी अपने चहेते खिलाड़ी की दल में जगह नहीं बचा सके।

नहीं मिला अफगानिस्तान टी20 सीरीज में मौका

बीसीसीआई ने 1 सितंबर (मंगलवार) को स्क्वाड की घोषणा की है, जिसमें कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो बाएं हाथ के लोअर ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह को बाहर कर दिया गया है। रिंकू को जिम्बाब्वे दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर कर दिया।

बता दें कि, इस खिलाड़़ी ने जिम्बाब्वे दौरे पर खेली 2 पारियों में कुल 37 रन बनाए थे, जो काफी तेजी से आए थे। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयन समिति और हेड कोच गौतम गंभीर रिंकू सिंह को भविष्य में मौका देते हैं या फिर पूरी तरह से दरकिनार कर दिया जाता है।

आपको बता दें कि, रिंकू केकेआर के लिए खेलते हैं और हेड कोच भी इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं तो मेटॉर की भूमिका में भी दिखाई दिए हैं।

यूपी टी20 लीग में खेल रहे हैं रिंकू

भले ही रिंकू को टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन वह इस समय यूपी टी20 लीग में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। इस लीग में रिंकू मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी कर रहे हैं और इस टीम के लिए खेले अभी तक 7 मैचों में 42.25 की शानदार औसत और 219.48 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए हैं।

इस दौरान रिंकू के बल्ले से एक दमदार अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। बता दें कि, रिंकू लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं जहां पर उनको अधिक गेंदें खेलने का अवसर नहीं मिल पाता है, लेकिन कम गेंदों में भी वह अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहते हैं।

156.34 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

रिंकू सिंह की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के लिए खेले 48 टी20 मैचों की 35 पारियों में उन्होंने 36.94 की दमदार औसत और 156.34 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 702 रन बनाए हैं। इस दौरान रिंकू के बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

वहीं, रिंकू 16 बार नाबाद वापस लौटे हैं, जो दर्शाता की वह अंत तक क्रीज पर डटकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। वहीं, अभी तक रिंकू कुल 202 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 171 पारियों में उन्होंने 147.39 के स्ट्राइक रेट से 3844 रन ठोके हैं, जिसमें 20 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इस प्रदर्शन के बावजूद चयन समिति ने रिंकू को बाहर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी को चुनकर अजीत अगरकर ने कर दी बड़ी गलती! नहीं खेल पाएगा एक भी मैच