अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने एक ऐसे खिलाड़ी को भी शामिल किया है, जिसका इस सीरीज में खेलना बेहद मुश्किल है।
खिलाड़ी फिलहाल बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद है और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके चयन समिति ने प्लेयर को अफगानिस्तान टी20 सीरीज में शामिल कर लिया।
चोट से जूझ रहा है खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए जिस चोटिल खिलाड़ी का चयन किया है, वह कोई और नहीं बल्कि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल हो गए थे।
फील्डिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा बुमराह को श्रीलंका में खेली गई दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भी चुना गया था, लेकिन आखिरी मौके पर उनको बाहर करना पड़ा था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी वहीं स्थिति दोबारा उत्पन्न हो सकती है।
कब तक फिट होंगे बुमराह?
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में चोटिल होने के बाद अपनी चोट से उबर रहे हैं। वह इस समय बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उनकी वापसी की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं है।
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह जरूर कहा गया है कि वह लगभग फिट हो चुके हैं, लेकिन पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए उनको 10 से 15 दिन का समय और लग सकता है। ऐसे में बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उताना जल्दबाजी हो सकती है और इसका परिमाण खिलाड़ी की चोट को बढ़ा सकता है।
मार्च में खेला था आखिरी टी20
32 वर्षींय प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला था, जिसमें बुमराह आखिरी बार टी20 खेलते नजर आए थे। इसके बाद बुमराह ने आईपीएल में हिस्सा लिया।
हालांकि, अगर बुमराह अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिट हो जाते हैं तो यह मार्च 2026 के बाद उनका पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा, जिसमें वह शिरकत करते दिखेंगे। ऐसे में देखना होगा कि वह फिट हो पाते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- चयन के बावजूद ये 4 खिलाड़ी हो जाएंगे अफगानिस्तान सीरीज से बाहर! इस वजह से खेलना मुश्किल