Ishan Kishan: चेन्नई में स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस खिताबी भिड़ंत में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से हो रहा है।

अहम मैच में एक समय पूर्वी क्षेत्र की टीम मुश्किलों में थीं, लेकिन कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की अद्भूत पारी खेली।

इस शानदार पारी के दम पर ईशान किशन ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पछाड़ दिया है तो पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

250 का आंकड़ा छूने वाले पहले कप्तान

ईशान किशन के पास फाइनल में तिहरा शतक लगाने का शानदार मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। उन्होंने मैच की पहली पारी में 334 बॉल का सामना करते हुए 270 रन बनाए।

उनकी इस जबरदस्त पारी में 30 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। मैच में ईशान एक समय रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए थे, लेकिन उन्होंने दोबारा वापसी की और 270 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।

इस पारी के साथ ही ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं तो 250 का आंकड़ा पार करने वाले वह पहले कप्तान हैं। उनसे पहले ये कारनामा अंशुमान गायकवाड़ ने 1987 में वेस्ट क्षेत्र की कप्तानी करते हुए उत्तरी क्षेत्र के खिलाफ 216 रन की दमदार पारी खेली थी।

यशस्वी-पुजारा को पछाड़ा

दलीप ट्रॉफी 2026 के खिताबी मैच में 270 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद ईशान किशन ने युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया है।

ईशान इस टूर्नामेंट के फाइनल की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के 256 रन को छोड़ा। पुजारा ने साल 2016 में इंडिया रेड के खिलाफ शतक लगाया था।

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 2022 में वेस्ट जोन की ओर से 265 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। हालांकि, इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रमन लांबा के नाम दर्ज है। उन्होने 1987 में नॉर्थ जोन की ओर से वेस्ट जोन के विरुद्ध खिताबी मैच में 320 रन की दर्शनीय पारी खेली थी।

पटौदी के खास क्लब में हुए शामिल

ईस्ट जोन के लिए 31 साल बाद किसी खिलाड़ी ने दोहरा शतक लगाया है। साथ ही वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 7वें स्थान पर हैं। उनसे पहले ये कारनामा मंसूर अली खान पटौदी, अंशुमान गायकवाड़, रमन लांबा, चेतेश्वर पुजारा, यूसुफ पठान और यशस्वी जायसवाल ने किया है।

ईशान ईस्ट जोन के पहले खिलाड़ी भी बन चुके हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी बनाई है। इससे पहले ऋद्धिमान साहा ने 2012 के खिताबी मैच में 170 रन की पारी खेली थी तो विकेटकीपर के तौर पर भी वह काफी आगे निकल चुके हैं।

दलीप ट्रॉफी 2010 में साउथ जोन के लिए खेलने वाले दिनेश कार्तिक ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 183 रन बनाए थे, जो फाइनल में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज का सर्वाधिक सर्वोच्च स्कोर था। लेकिन, अब ये कीर्तिमान ईशान किशन के नाम पर स्थापित हो गया है।

ये भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुटी इंग्लैंड, ECB ने 12 साल बाद करवाई पूर्व कप्तान की वापसी