Bhuvneshwar Kumar: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 1 सितंबर (मंगलवार) को स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया था।
इस सीरीज में चयनकर्ताओं ने चार इंजर्ड खिलाड़ियों को चुना था, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर कुमार को फिर नजरअंदाज कर दिया था। भुवी इस समय यूपी टी20 लीग 2026 में लखनऊ फाल्कन्स के लिए खेल रहे हैं और वह इस टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अपनी घातक स्विंग गेंदबाजी का शिकार रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स को बनाया।
भुवी ने बरापाया कहर
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग 2026 का क्वालिफायर-1 खेला गया था, जिसमें लखनऊ फाल्कन्स का सामना मेरठ मावेरिक्स से हुआ। इस मैच में फाल्कन्स पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 145 रन ही बना सकी, लेकिन कप्तान की शानदार गेंदबाजी ने उनको यह मैच 47 रन के बड़े अंतर से जीता दिया।
भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में 4 ओवर डाले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 10 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। मैच में मेरठ के बल्लेबाजों के पास भुवी की स्विंग और सटीक-लाइन लेंथ का कोई जवाब नहीं था। भुवी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया है।
भुवनेश्वर कुमार बने प्लेयर ऑफ द मैच
पहले क्वालिफायर मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने ओवरकास्ट मौसम का पूरा फायदा उठाया और अपनी स्विंग गेंदबाजी से मेरठ के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन दिए थे और चार विकेट चटकाए थे। उनके इस स्पेल में 18 गेंदें डॉट थी।
बता दें कि, इस मैच में जहां भुवी अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे थे तो दूसरी ओर से तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। उन्होंने भुवी का साथ देते हुए विस्फोटक ओपनर स्वास्तिक चिकारा और मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह को चलता किया। बता दें कि, इस दिग्गज तेज गेंदबाज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
टीम इंडिया में नहीं मिला मौका
भुवनेश्वर कुमार का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, लेकिन बावजूद इसके चयन समिति उनको टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं दे रहे हैं। भुवी ने इससे पहले आईपीएल 2026 में 28 विकेट चटकाए थे तो घरेलू सीजन में भी वह लगातार विकेट निकाल रहे हैं।
इसके बाद भी चयन समिति उनको भारतीय जर्सी पहने का मौका नहीं दे रही है। हालांकि, अब यह भी देखना होगा कि क्या चयनकर्ता उनको अगली टी20 सीरीज में मौका देते हैं या वहां भी उनको बाहर रखने का फैसला करते हैं।
ये भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले हो जाएगी अजीत अगरकर की छुट्टी! बीसीसीआई सचिव ने दिए संकेत