Pakistan's Probable Playing XI vs India: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 5 सितंबर, शनिवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी, जिसकी अगुवाई में टीम ने थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ 35 रन की शानदार जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम के खिलाफ भी वह तगड़ी रणनीति बनाकर मैदान पर उतरना चाहेगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

शीर्ष तीन में होंगी ये खिलाड़ी

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन में पारी की शुरुआत विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार करती दिख सकती हैं। थाईलैंड के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में मुनीबा ने 52 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी तो शवाल सिर्फ 1 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गईं।

हालांकि, शवाल को पाकिस्तानी टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ मौका दे सकती है। इसके अलावा नंबर तीन पर गुल फिरोजा को बैटिंग का मौका मिल सकता है। थाईलैंड के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल सकीं, लेकिन भारत के लिए यकीनन बड़ी पारी खेलना चाहेंगी। बता दें कि, पाकिस्तान महिला टीम के शीर्ष क्रम में बदलाव की उम्मीद कम है।

मध्यक्रम में से बेहतर उम्मीद

थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया था, लेकिन भारत के खिलाफ वह यह गलती दोहराना नहीं चाहेंगी। चौथे नंबर पर आयशा जफर और पांचवें पर सदफ शमास बैटिंग के लिए उतर सकती हैं।

पिछले मैच में आयशा ने सिर्फ 9 रन बनाए थे तो सदफ के बल्ले से 100 के स्ट्राइक रेट से 20 रन निकले थे। इसके अलावा कप्तान फातिमा सना इस मैच में छठे स्थान पर बैटिंग के लिए आ सकती हैं। थाईलैंड के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हो गई थीं, लेकिन बड़े मैच में जरूर एक कप्तानी पारी खेलना चाहेंगी

गेंदबाजी में करना होगा कमाल

थाईलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने मैच को 35 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था। भारत के खिलाफ भी वह अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेंगी।

चुनौतीपूर्ण मैच में एयमान फातिमा, तुबा हसम, नशरा संधू, सादिया इकबाल और उम्म-ए-हानी को प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकती हैं।

पिछले मैच में सादिया इकबाल ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए थे तो तुबा हसन ने दो बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया था। वहीं, कप्तान फातिमा सना और नशरा संधू को 1-1 विकेट मिला था।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एयमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, उम्म-ए-हानी

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान टी20 सीरीज में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी! बस खेलनी होगी इतने रनों की पारी