Manav Suthar: भारतीय टीम के युवा लेग स्पिनर मानव सुथार इस समय इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। सुथार यहां पर वार्विकशायर के लिए खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अपने पहले ही सीजन में 131 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

काउंटी में जाने से पहले सुथार भारत के लिए श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे, जहां दो मैच की चार पारियों में उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों का पिच पर टिकना मुश्किल कर रखा था लेकिन अब उनका यह दमदार प्रदर्शन इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में भी जारी है।

सुथार ने तोड़ा 131 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में वार्विकशायर के लिए खेल रहे मानव सुथार ने ग्लैमार्गन के खिलाफ एक बेहतरीन उपलब्धि हासिल की। सुथार ने दोनों पारियों में एक भी रन खर्च नहीं किया और तीन बल्लेबाजों को अपने स्पिन के जाल में फंसाया।

इससे पहले यह कारनामा 1895 में हुआ था। आपको बताते दें कि, इस मैच को वार्विकशायर ने पारी और 257 रन के बड़े अंतर से जीता है। ग्लैमार्गन ने पहली पारी में सिर्फ 69 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वार्विकशायर ने 391 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। इसके बाद ग्लैमार्गन की दूसरी पारी मात्र 65 रन पर सिमट गई।

टॉम हेवर्ड की करी बराबरी

24 वर्षींय मानव सुथार ने बिना एक भी रन दिए 3 विकेट लेने के बाद पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी टॉम हेवर्ड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 1895 में हेवर्ड ने फर्स्ट क्लास मैच की दोनों पारियों में एक भी रन नहीं दिया था।

हेवर्ड ने लेकेस्टरशायर के लिए खेलते हुए सरे के विरुद्ध 6 गेंदों में 3 विकेट झटके थे और एक भी रन नहीं दिया था। काफी लंबे समय से यह रिकॉर्ड अटूट था लेकिन अब मानव सुथार ने इस खास कीर्तिमान की बराबरी कर ली है।

आपको बताते दें कि, मानव सुथार ने ग्लैमार्गन के खिलाफ पहली पारी में 3 गेंद डाली थी, जिसमें एक विकेट झटका था। इसके बाद दूसरी पारी में सुथार ने दो ओवर डाले, जिसमें उन्होंने एक भी रन दिए बिना क्रिस कुक और जैमी मैकलरॉय को चलता किया।

नहीं रुक रहा मानव सुथार का कहर

राजस्थान से आने वाले मानव सुथार ने भारत के लिए जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक वह सफेद जर्सी में 3 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इसकी 6 पारियों में उन्होंने 17.34 की बेहतरीन एवरेज से 23 विकेट झटके हैं।

जबकि इस दौरान उन्होंने 2 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं तो एक मैच में वह 10 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। सुथार गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

इस खब्बू हरफनमौला खिलाड़ी ने 4 पारियों में 79 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 28 रन है। बता दें कि, सुथार को रवींद्र जडेजा के रिप्लेमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- शमी-ईशान समेत इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है न्यूजीलैंड दौरे पर मौका, चयनकर्ता दे सकते हैं चांस