Japan Squad vs India: जापान और भारत के बीच एकमात्र टी20 मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैच के लिए जापान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
जापान क्रिकेट बोर्ड ने एकमात्र मैच की कप्तानी जापान के लिए सर्वकालिक अग्रणी टी20आई रन-स्कोरर केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग को दी है। साथ ही टीम में इब्राहिम ताकाहाशी और डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब अन्य दो खिलाड़ी हैं जिनके नाम 50 से अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच हैं।
इन खिलाड़ियों को किया मौका
भारत की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए जापान क्रिकेट बोर्ड ने उभरते हुए स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जेक कुसुदा-नैर्न को स्क्वाड में शामिल किया है। उनका घरेलू टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार था, जिसके चलते चयन समिति ने उनको चांस दिया है।
View this post on Instagram
एकमात्र टी20 के लिए टीम में त्सुयोशी ताकाडा की वापसी हुई है, जिन्होंने पहली बार 2013 में आईसीसी ईस्ट एशिया-पैसिफिक ट्वेंटी20 चैंपियनशिप में जापान के लिए खेला था। इस टीम में वतारू मियाउची और माकोतो तानियामा भी शामिल हैं।
शेन वार्न की वीडियो देखकर सीखी गेंदबाजी
जापान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ एकमात्र मैच के लिए स्क्वाड में माकोतो तानियामा को शामिल किया है, जो एक लेग-स्पिनर हैं। तानियामा ने यूट्यूब पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के वीडियो देखकर अपनी गेंदबाजी शैली को निखारा था।
वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के सम्मान में 23 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। स्क्वाड में चार्ली हारा-हिंजे, जो उस अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप टीम का हिस्सा थे जिसने तंजानिया पर जीत हासिल की थी, वह भी टीम में शामिल हैं। टीम में स्पिनर बेंजामिन इटो-डेविस की भी वापसी हुई है।
एकमात्र T20I के लिए जापान का स्क्वाड
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्ज़, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वातरु मियाउची (विकेटकीपर), रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-झील।
ये भी पढ़ें- सचिन पहले, पोंटिंग 5वें, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी