Japan Team Squad for India T20I Match: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत और जापान के बीच एक इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मैच तय शेड्यूल में नहीं था, लेकिन भारत और जापान के बीच 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह मैच होगा। इस मैच के लिए भारत का स्क्वाड पहले ही आ चुका है।

बीसीसीआई उन्हीं 15 खिलाड़ियों को मौका देगी, जिनका चयन उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में किया है तो जापान भी अपने उन्हीं खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ मैदान पर उतार सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में जापान का स्क्वाड कैसा रहने वाला है।

केंडल फ्लेमिंग टीम को करेंगे लीड!

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले में जापान टीम की कप्तानी केंडल फ्लेमिंग करते दिख सकते हैं। फ्लेमिंग बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और अभी तक 55 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 139.41 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1871 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

केंडल की इसी प्रतिभा को देखते हुए वह जापान क्रिकेट संघ ने उनको कप्तान नियुक्त किया है। साथ ही स्क्वाड में लाचलान लेक, त्सुयोशी तकादा, बेंजामिन इतो भी शामिल हैं, जो कि अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय बल्लेबाजों को इनसे रहना होगा संभलकर

क्रिकेट में अकसर छोटी टीमें बड़ा उलटफेर करने में सफल रहती हैं और इसमें अधिक योगदान उनके गेंदबाजों को होता है, जिनका विपक्षी बल्लेबाज करियर में पहली बार खेल रहे होते हैं।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को जापान के गेंदबाजों से थोड़ा संभलकर रहना होगा, क्योंकि चयनकर्ताओं ने दल में स्पिन गेंदबाज चार्ल्स हिन्ज़, मकोतो तानियामा, शोभा स्टेर भी शामिल है, जो अपनी फिरकी के जाल में भारतीय बल्लेबाजों को फंसाने की काबिलियत रखते हैं।

इनके अलावा फास्ट बॉलिंग में रेओ सकुरानो, डेक्लान सुजुकी, कोहेई कुबोटा शामिल हैं, जो मध्यम तेज गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजो के लिए मुश्किलें खड़े करते दिख सकते हैं।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और जापान मैच की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। यह मैच टोचिगी के सानो क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मुकाबला 22 सितंबर को होगा, जो कि एशियन गेम्स 2026 के शुरुआत से पहले है।

बता दें कि, भारत के लिए भी यह मैच काफी अहम होगा, क्योंकि जापान के खिलाफ मुकाबले से टीम इंडिया को वहां की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी और इसका लाभ वह टूर्नामेंट में बड़े मैचों में उठा सकती है। जहां भारत पहले मैच खेलकर यहां आएगी तो बाकी की टीमों को सीधे नॉकआउट मैचों से अपनी शुरुआत करनी होगी।

जापान पुरुष क्रिकेट टीम:

केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ल्स हिन्ज़, बेंजामिन इतो, वतारू मियाउची, रेओ सकुरानो, अलेक्जेंडर शिराई, शोमा स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान लेक, कोहेई कुबोटा, त्सुयोशी तकादा, जेक कुसुदा, एलेस्टर फ्लेमिंग।

ये भी पढ़ें- भारत-जापान मैच का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे ये ऐतिहासिक मुकाबला