Bangladesh's probable playing XI vs India: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू होगा।
सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन को टीम इंडिया के सामने मैदान पर उतार सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल में बांग्लादेशियों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
जुएरिया-दिलारा करेंगी पारी की शुरुआत!
भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में बांग्लादेशी पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज जुएरिया फिरदौस और दिलारा अख्तर मिलकर कर सकती हैं। यूएई महिला टीम के खिलाफ भी इन्हीं दोनों ओपनर ने पारी का आगाज किया था।
हालांकि, उस मैच में दिलारा पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गई थीं तो जुएरिया फिरदौस के बल्ले से सिर्फ 16 रन निकले थे। इसके लिए उन्हें 20 गेंद लगी थी।
तीसरे स्थान पर शोभना मोस्तरी तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतर सकती हैं। यूएई के खिलाफ यह खिलाड़ी केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थीं, लेकिन भारत के विरुद्ध नॉक आउट मैच में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगी।
मध्यमक्रम में कप्तान संभालेगी कमान
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना सेमीफाइनल मैच में चौथे स्थान पर बैटिंग के लिए उतर सकती हैं। पिछले मैच में उन्होंने 28 गेंदों पर सिर्फ 23 रन बनाए थे लेकिन इस मैच में वह यकीनन आतिशी पारी खेलना चाहेंगी।
पांचवें पर शर्मिन अख्तर बल्लेबाजी के लिए उतर सकती हैं, जो यूएई महिला टीम के खिलाफ सर्वोच्च रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। शर्मिन ने 31 गेंदों पर 122.58 के स्ट्राइक रेट के साथ 38 रन ठोके थे।
छठे क्रम पर शोर्ना अख्तर को टीम मैनेजमेंट भेज सकता है। बता दें कि, यूएई की कमजोर गेंदबाजी के सामने वह खाता तक नहीं खोल पाई थीं लेकिन इसके बावजूद करो या मरो मैच में टीम प्रबंधन उनपर एक बार फिर भरोसा जताना चाहेगा।
बांग्लादेश के ब्लॉकबस्टर गेंदबाज
लीग चरण में यूएई महिला टीम के खिलाफ बांग्लादेशी टीम की बल्लेबाजी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था लेकिन उनकी गेंदबाजी ने यूएई को निर्धारित 20 ओवर में 69/9 पर रोक दिया था।
अब भारत के खिलाफ भी अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। इस मैच में फहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून से बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद होगी। बता दें कि, पिछले मैच में इन बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
जुएरिया फिरदौस, दिलारा अख्तर, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून।
ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने रचा इतिहास, डेब्यू में शतक ठोक मचाई खलबली, करी इस रिकॉर्ड की बराबरी