Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे जो रूट ने 69 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें आठ बेहतरीन चौके शामिल थे।
उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने आसानी से 130 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस पारी में हाफ सेंचुरी बनाते ही जो रूट टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में भारत के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं।
सचिन तेंदुलकर से आगे निकले सचिन
पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 50 का आंकड़ा पार करते ही वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से आगे चले गए। रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतकों की संख्या 69 तक पहुंचा दी और तेंदुलकर के 68 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एलन बॉर्डर और राहुल द्रविड़ के नाम 63-63 अर्धशतक और रिकी पोंटिंग के नाम 62 अर्धशतक हैं। अब इस खास लिस्ट में जो रूट पहले स्थान पर पहुंच गए हैं तो सचिन तेंदुलकर को दूसरे स्थान पर खिसका दिया है।
कैलिस-पोंटिंग के खास क्लब में हुए शामिल
इंग्लिश कैप्टन जो रूट ने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के बाद चार अलग-अलग स्थानों में 1000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
रूट ने एडजबेस्टन में 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और द ओवल के बाद यह चौथा मैदान है जहां उन्होंने 1,000 रन का आंकड़ा पार किया है। इंग्लिश टेस्ट कप्तान ने लॉर्ड्स में 2203 टेस्ट रन, मैनचेस्टर में 1128 और द ओवल में 1050 रन बनाए हैं।
जो रूट के शानदार आंकड़े
35 वर्षींय जो रूट ने इंग्लैंड के लिए 13 दिसंबर 2012 को भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद से यह खिलाड़ी 169 टेस्ट की 309 पारियों में 50.45 की औसत से 14,278 रन बना चुके हैं। इस दौरान रूट के बल्ले से 41 शतक और 69 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं तो 262 रन टेस्ट में रूट का सर्वोच्च स्कोर रहा है।
आपको बताते दें कि, रूट सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, वह अभी भी सचिन के सर्वाधिक रनों की संख्या से 1643 रन दूर हैं। अब देखना होगा कि वह इस कीर्तिमान को पीछे छोड़ पाते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के सामने पाकिस्तानियों का सरेंडर, बर्मिंघम टेस्ट में मिली 8 विकेट से हार, 3-0 से गंवाई सीरीज