Shreyas Iyer: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। शनिवार को टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अरुण जेटली स्टेडियम में कड़ा अभ्यास किया तो चोट से वापस लौट रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी काफी समय नेट्स में गेंदबाजी करके बिताया।

बुमराह ने करीब 45 मिनट तक बॉलिंग की और उनके हाथ से गेंद अच्छी तरह से निकल रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह पहले मैच से ही एक्शन मोड में दिख सकते हैं। हालांकि, मैच से एक दिन पहले शनिवार को कप्तान श्रेयस अय्यर ने पत्रकार वार्ता में जसप्रीत बुमराह की चोट पर बड़ा अपडेट दिया।

बुमराह की चोट पर बोले कप्तान अय्यर

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से जब पत्रकार वार्ता में जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर अपडेट जानना चाहा तो उन्होंने कहा,

"चोट से उबरकर वापसी करने वाले खिलाड़ी (बुमराह) के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उसे खेलने का समय मिले और खेल में वापसी करते समय आपको इस तरह के आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। उन्होंने वर्षों से बहुत क्रिकेट खेला है; उनके पास अपार अनुभव है, लेकिन अगर आप मुझसे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पूछें जो चोट से उबरकर वापसी कर रहा है, तो मैं किसी विशेष टूर्नामेंट (एशियन गेम्स 2026) से पहले अधिक खेलने का समय और अधिक आत्मविश्वास चाहूंगा।" 

बुमराह की नजर प्रदर्शन पर-बुमराह

भारतीय टी20 कप्तान ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने जसप्रीत बुमराह से बात की थी। कप्तान अय्यर बोले, "बिल्कुल, मैंने कल उनसे बातचीत की थी, और उनकी मानसिकता ऐसी है कि वे टीम के लिए आकर प्रदर्शन करना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम जीतें।"

आपको बताते दें कि, बुमराह की वापसी एशियाई खेलों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ वह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। साथ ही बुमराह के पास मौजूद दशकों का इंटरनेशनल अनुभव सीरीज और एशियाई खेलों में भारत के काफी काम आ सकता है।

सुंदर-रेड्डी भी फिट- अय्यर

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व श्रेयस अय्यर ने चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "फिलहाल हमारा पूरा ध्यान कल के मैच पर है। चोट से उबरकर लौटे सभी खिलाड़ी फिट और स्वस्थ दिख रहे हैं। उनकी शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। हमने कल और परसों दो हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग सेशन किए।"

अय्यर के इस बयान से साफ है कि रेड्डी और सुंदर भी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और टीम इंडिया की टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आपको बताते दें कि, पहले टी20 मैच में रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में स्थान मिल सकता है तो सुंदर को वापसी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि टीम में पहले से कई बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना रिकॉर्ड, कैलिस-पोंटिंग के खास क्लब में हुए शामिल