Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान शुभमन गिल ने साउथ जोन के खिलाफ 270 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। खिताबी मैच में ईशान 5वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे, जिस समय उनकी टीम काफी मुश्किलों में थीं।
तब ईशान ने 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार कप्तानी पारी खेली। इस इनिंग में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के मारे थे। ईशान किशन की 270 रन की धमाकेदार पारी ने टीम इंडिया के दो टेस्ट खिलाड़ियों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें!
भारतीय टीम के बाएं हाथ के शीर्ष क्रम बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट खेलने का मौका मिला है, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 31.91 की मामूली औसत से 383 रन बनाए हैं। हालांकि, साई अभी तक इन अवसरों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।
ऐसे में चयन समिति साई के स्थान पर ईशान किशन को मौका दे सकती है, जिनका हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है। साथ ही वह भारत के लिए किसी भी क्रम पर अच्छे प्रदर्शन कर सकते हैं।
श्रेयस अय्यर की वापसी कठिन
भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को काफी लंबे समय से टीम इंडिया की टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है। श्रेयस घरेलू क्रिकेट में लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनको चयन समिति वापसी का मौका नहीं दे रही है।
जबकि ईशान के बल्ले से 270 रन की पारी निकलने के बाद अब उनकी वापसी और मुश्किल हो चुकी है। ईशान जहां लोअर लॉर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं तो श्रेयस ने अपने करियर के अधिकांश मैच शीर्ष और अधितम चौथे स्थान पर खेली है।
ईशान की हो सकती है वापसी
बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने श्वते गेंद से भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया में वापसी के बाद उन्होंने वनडे और टी20 प्रारूप में कई धमाकेदार पारियां खेली हैं।
जबकि अब उनकी नजर टेस्ट फॉर्मेट में वापसी पर है और उनकी 270 रन की पारी उनके लिए यह काम आसान कर सकती है।
बता दें कि, ईशान ने भारत के लिए 2 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 78 की औसत से 78 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतकीय पारी निकली है तो दो बार वह नाबाद वापस लौटे हैं।
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल जन्मदिन: 27 साल के हुए भारतीय कप्तान, छोटी उम्र में किए बड़े कारनामे, 2018 में बनाई अपनी अलग पहचान