ICC Women's Champions Trophy 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पिछले कुछ वर्षो में भारत में कई आईसीसी कार्यक्रम को आयोजित किया है। साल 2023 में पुरुष वनडे वर्ल्ड कप, फिर 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत को मिली थी।

इनमें से दो बार भारतीय टीम ने ट्रॉफी उठाई तो एक बार फाइनल में पहुंचा। अब आईसीसी भारत में एक और आईसीसी ट्रॉफी करवाने की तैयारी कर रहा है, जो कि अगले साल यानी 2027 में खेली जाएगी। इस इवेंट को बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है।

14 से 28 सितंबर तक होगा आयोजन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2 सितंबर (बुधवार) को एक बड़ी घोषणा की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को आगामी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट भारत के मुंबई और वडोदरा में 14 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। यह मैच मुंबई में स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वहीं, इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका हिस्सा लेंगी। बता दें कि, पहले यह आईसीसी कार्यक्रम श्रीलंका में खेला जाना था, लेकिन अब इसके लिए भारत को चुना गया है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जुलाई में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में बताए गए जरूरी सुधार कर रहा है।

2 सितंबर को फैसले पर लगी मुहर

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तीन मापदंड तय किए थे, जिसमें बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका फिट बैठ रहे थे। इसके बाद मूल्यांकन किया गया और भारत को वैकल्पिक मेजबान के तौर पर चुनने की सिफारिश की। इसके फैसले पर 2 सितंबर (बुधवार) को बोर्ड ने मंजूरी दी।

भारत को मेजबान चुनने के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, 'ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है।

टूर्नामेंट के पहले संस्करण के तौर पर, यह दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक जबरदस्त और उच्च-स्तरीय मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा, साथ ही टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और वैश्विक मंच पर जगह बनाने के लिए और ज़्यादा प्रोत्साहन देगा।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, 2 युवा खिलाड़ियों को मौका, क्लीन स्वीप पर होगी नजर