England Announced Squad for 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला का तीसरा मैच 9 से 12 सितंबर 2026 के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की सीरीज मिें मेजबान 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और तीसरे मैच को जीतकर वह क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वहीं, पाकिस्तान का लक्ष्य आखिरी मैच जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किए हैं तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम को जो रूट लीड करेंगे।

दो नए चेहरों को किया शामिल

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने तीसरे टेस्ट में दो युवाओं को मौका दिया है। चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज सन्नी बेकर और शीर्ष क्रम बल्लेबाज एमिलियो गे को दल में शामिल किया है। सन्नी के आने से इंग्लैंड का फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट पहले से अधिक मजूबत हुआ है तो गे शीर्ष क्रम को मजबूती प्रदान करेंगे।

सन्नी के अलावा स्क्वाड में ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, सैम कुक और जोश टंग भी शामिल है। इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डटेक, हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, ओली पॉप, जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन और जॉर्डन कॉक्स को भी दल में बरकरार रखा है।

जो रूट रहेंगे कप्तान

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जो रूट कप्तानी करेंगे। शुरुआती दो मैचों में उनकी लीडरशिप में टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से मुकाबला जीता था तो दूसरे मैच में 194 रन के बड़े अंतर से बाजी मारी थी।

यही कारण है कि उनको तीसरे टेस्ट का भी कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा स्पिनर शोएब बशीर भी दल का हिस्सा हैं, जो तीसरे टेस्ट में खेलते नजर आ सकते हैं। बशीर अपनी स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को समेटने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान ने किए थे 7 बदलाव

इससे पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद स्क्वाड में 7 बड़े बदलाव किए थे। यहां तक कि हेड कोच सरफराज अहमद और तेज गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी बाहर कर दिया था।

वहीं, चयनकर्ताओं ने इन सात खिलाड़ियों के स्थान पर युवाओं को मौका देने का फैसला किया है तो माइक हेसन को मुख्य कोच और एश्ले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक साथ इतने साले बदलवा, तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को जीत दिला पाते हैं या फिर एक बार फिर उनको शर्मनाक हार का सामना करना होगा। 

इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम तीसरे टेस्ट मैच के लिए:

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग।

ये भी पढ़ें- बाबर आजम के करियर पर मंडराया संकट! 36 पारियों से शतक नहीं, इंग्लैंड में फ्लॉप होते ही टॉप-10 से बाहर