Questions Raised Team India Squad Against Afghanistan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 1 सितंबर (मंगलवार) को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी20 मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

जब बीसीसीआई ने श्रृंखला के लिए स्क्वाड की घोषणा की तो इसमें चार खिलाड़ी ऐसे थे, जो कि चोटिल चल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी चयन समिति ने उनको मौका दिया।

हालांकि, इन चारों खिलाड़ियों को फिटनेस क्लियरेंस करने के बाद ही स्क्वाड में आधिकारिक तौर पर शामिल किया जाएगा। वहीं, एक बार फिर चयन समिति ने भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।

हर्षित-बुमराह की फिटनेस पर संदेह

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने काफी लंबे समय बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में वापसी की थी, लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले वह दोबारा चोटिल हो गए। इसके बाद उनको सीरीज से बाहर करना पड़ा और उनकी जगह प्रिंस यादव को चुना गया।

अब एक बार फिर बीसीसीआई हर्षित को खिलाने में काफी जल्दबाजी करती दिख रही है। हर्षित के अलावा जसप्रीत बुमराह भी फिलहाल चोटिल हैं। खबरें हैं कि वह फिट होने के बेहद करीब है, लेकिन पूरी तरह से नहीं हो पाए हैं। इसके बावजूद बुमराह का चयन आगामी टी20 सीरीज के लिए किया गया है। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों को फिटनेस क्लियरेंस के बाद मौका मिलेगा।

रेड्डी-सुंदर भी फिट नहीं

सिर्फ हर्षित और बुमराह ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 स्क्वाड में चुने गए युवा हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी भी इस समय पूरी तरह से फिट नहीं है, लेकिन इसके बाद भी चयन समिति ने इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के दल में शामिल किया है।

इस चयन प्रक्रिया के बाद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति पर कई तरह सवाल उठने शुरू हो गए हैं, क्योंकि फिट खिलाड़ी उपलब्ध होंगे के बाद भी वह चोटिल खिलाड़ियों के साथ आगे जाने की योजनाएं बना रहे हैं, जिसका खामियाजा भारत को भविष्य की बड़ी सीरीज में भुगतना पड़ सकता है।

बता दें कि, बुमराह और सुंदर टीम इंडिया के थ्री फॉर्मेट प्लेयर हैं तो हर्षित श्वेत गेंद के खेल में अपनी जगह को पक्की कर चुके हैं।

भुवी-क्रुणाल को किया नजरअंदाज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मीडियम फास्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार और स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को चयनकर्ताओं ने फिर अनदेखा कर दिया है।

स्क्वाड घोषित होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि हालिया प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों को वापसी का मौका मिल सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने इनकी बजाय चोटिल खिलाड़ियों के साथ जाने का फैसला किया।

हालांकि, देखना होगा कि अगर बुमराह और वाशिंगटन सुंदर सीरीज तक फिट नहीं हो पाते हैं तो क्या अगरकर एंड कंपनी इनको बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम देती है या फिर नहीं।

ये भी पढ़ें- अभिषेक या रोहित नहीं, इन 5 खिलाड़ियों ने लगाए हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक, लिस्ट में कोहली भी शामिल`