India vs Afghanistan Match Mausam: भारत-अफगानिस्तान के बीच श्रृंखला का पहला टी20 मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड होस्ट कर रहा है तो टीम इंडिया मेहमान टीम की भूमिका में नजर आएगा।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब वह अपने ही घर में मेहमान टीम के किरदार में नजर आएगा।

हालांकि, मेहमान टीम होने के बावजूद भारतीय टीम को घरेलू प्रशंसकों से जबरदस्त सपोर्ट मिलने वाला है लेकिन बारिश उनके इस मजे को किरकिरा कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 में मौसम कैसा रहने वाला है।

बारिश बन सकती है विलेन

भारत-अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच में बारिश विलेन बन सकती है। 13 सितंबर, रविवार को दिल्ली में बारिश की संभावना 55 फीसदी है। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान वर्षा होने की संभावनाएं बढ़कर 89 प्रतिशत हो सकती है।

अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो मुकाबले को रद्द किया जा सकता है, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान प्रशंसकों का होगा, जो इस मैच का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि, शुक्रवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है तो शनिवार को भी वर्षा होने का अनुमान है।

कम से कम 5 ओवर होना जरूरी

बारिश से प्रभावित मुकाबलों में नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5 ओवर होना जरूरी है। आईसीसी नियम के मुताबिक, जब दोनों टीमों के बीच पांच-पांच ओवर का खेल भी असंभव होता है तो इस स्थिति में मैच को रद्द कर दिया जाता है।

मैच के दौरान अगर ज्यादा बारिश होती है तो इस स्थिति में मैदान गिला हो सकता है और ऐसे में मैच रेफरी, ऑन फील्ड अंपायर और दोनों टीमों के कप्तान की सहमति के बाद मैच को रद्द किया जा सकता है।

भारत-अफगानिस्तान हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 8 बार बाजी मारी है तो एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। वहीं, अफगानिस्तान का अभी तक भारत के खिलाफ जीत का खाता तक नहीं खुला है।

टी20 के अलावा वनडे में भारत-अफगानिस्तान ने कुल 4 मैच खेले हैं। यहां भी भारत 3-0 की लीड पर है, क्योंकि एक मैच टाई हुआ था।

इसके अलावा दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच खेले गए हैं और दोनों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है। अब उम्मीद होगी की अय्यर की कप्तानी में भी टीम इंडिया अपने इन आंकड़ों को बरकरार रखेगी।

ये भी पढ़ें- दूसरे पर शुभमन, पांचवें पर गावस्कर, टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के 5 कप्तान