Ind vs Pak Match Again: महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का एक बार आमना-सामना हो चुका है। 5 सितंबर, शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीत भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से बाजी मारी थी। अब एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों को सिर्फ एक यह काम करना होगा।
सेमीफाइनल में पहुंचे भारत-पाकिस्तान
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश महिला टीम से होगा। भारत इस मैच को जीतते ही फाइनल में प्रवेश कर लेगा तो बांग्लादेश का सफर यही समाप्त हो जाएगा।
इसके अलावा पाकिस्तान महिला टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 11 सितंबर, शुक्रवार को पड़ोसियों का सामना गत चैंपियन श्रीलंका से होगा, जिसको हराने के लिए फातिमा एंड कंपनी को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
क्या फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
हां, महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत एक बार फिर देखने को मिल सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल मैच जीतने होंगे, जिसके बाद ये दोनों टीमें खिताबी भिड़ंत में एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
पहले सेमीफाइनल में हरमनप्रीत एंड कंपनी का सामना बांग्लादेश महिला टीम से होगा। इस मैच को जीतते ही भारत फाइनल में पहुंच जाएगा तो पाकिस्तानियों को खिताबी मैच खेलने के लिए गत विजेता श्रीलंका को मात देनी होगी, जिनका प्रदर्शन मौजूदा संस्करण में काफी बेहतरीन रहा है।
कब खेला जाएगा महिला एशिया कप 2026 का फाइनल?
महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू हो सकता है। पहला और दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी के लिए भिड़ती नजर आएंगे।
बता दें कि, फैंस चाहते हैं कि इस खिताब के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ें ताकि फाइनल मैच का रोमांच दोगुना हो सके। इसके लिए भारत को बांग्लादेश को हराना होगा तो पाकिस्तान को श्रीलंकाई टीम को पटखनी देनी होगी।
ये भी पढ़ें- जुएरिया- दिलारा ओपनिंग, चौथे पर निगार सुल्ताना, हाई-वोल्टेज मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11