Ind vs Ban Head to Head: भारतीय महिला और बांग्लादेशी महिला टीम के बीच एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच आज (10 सितंबर) खेला जाना है। यह मैच गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जिसमें टीम इंडिया को जीत की प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
इसके पीछे न सिर्फ टीम इंडिया का मौजूदा संस्करण में शानदार प्रदर्शन है, बल्कि बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ उनके आंकड़े भी दर्शनीय है। चलिए मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं।
भारत-बांग्लादेश हेड टू हेड आंकड़े
भारत और बांग्लादेश के बीच 2013 से 2026 तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 21 मैचों में बाजी मारी है तो बांग्लादेश सिर्फ 3 मैच जीतने में कामयाब रही है।
यानी भारत का जीत प्रतिशत बांग्लादेशियों के खिलाफ 87.50 का है। ये आंकड़े बताते हें कि जब भी भारत और बांग्लादेश का आमना-सामना हुआ है तो मुकाबला सिर्फ एक तरफा ही रहा है। वहीं, पहले सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया जीत के आंकड़े को 21 से 22 करना चाहेगी।
एशिया कप में 3-2 का रिजल्ट
भारत-बांग्लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल में आंकड़े एक तरफा रहे हैं लेकिन महिला एशिया कप (टी20 प्रारूप) में टक्कर कांटे की रही है।
महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच 5 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें 3 बार भारत ने बाजी मारी है तो 2 बार बांग्लादेश को जीत मिली है। इस आंकड़ों से मालूम चलता है कि बांग्लादेश और भारत के बीच इस प्रतियोगिता में हमेशा से कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
महिला एशिया कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
महिला एशिया कप 2026 के मौजूदा संस्करण में टीम इंडिया ग्रुप ए में शामिल थी। इस ग्रुप में भारत ने कुल 3 मैच खेले थे और सभी में धमाकेदार जीत हासिल की थी। भारत ने अपने ग्रुप में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग को शिकस्त दी थी।
वहीं, बांग्लादेश की टीम ग्रुप बी में शामिल थी। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। बांग्लादेशी टीम ने यूएई और इंडोनेशिया के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की थी लेकिन श्रीलंका से उनको शिकस्त मिली थी।
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खत्म होते ही कट सकता है बाबर आजम का पत्ता, PCB इस खिलाड़ी को बना सकती है कप्तान