Babar Azam: इंग्लैंड में तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बाबर आजम को कप्तान नियुक्त किया था। उनसे पहले ये जिम्मेदारी शान मसूद संभाल रहे थे लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा था। ऐसे में चयनकर्ताओं ने बाबर आजम को दोबारा टीम को लीड करने की जिम्मेदारी सौंपी।
बाबर को कप्तान बनाए जाने के बाद से न ही उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं और न ही पाकिस्तानी टीम को सीरीज में जीत मिल रही है। इस प्रदर्शन के बाद चयन समिति बाबर को इस बार न सिर्फ कप्तानी से हटा सकती है, बल्कि पाकिस्तानी टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रहे फ्लॉप
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम से इंग्लैंड दौरे पर ढेर सारे रन की उम्मीद की थी लेकिन वह इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। बाबर चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में वह क्रमश: 8 और 6 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
इन दोनों पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। इसके बाद बर्मिंघम टेस्ट से पहले बाबर ने नेट्स में कड़ा अभ्यास किया लेकिन पहली इनिंग में वह एक बार फिर फ्लॉप रहे। इस बार बाबर केवल 7 रन बनाकर चलते बने। यानी पिछली तीन पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।
कप्तानी भी रही लचीली
बाबर को इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ गेंदबाजी ही समझ नहीं आ रही है बल्कि कप्तानी भी भी उनका बंटाधार ही रहा है। दूसरे टेस्ट में टीम को बाबर की अगुवाई में 194 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था तो बर्मिंघम टेस्ट भी पाकिस्तान के हाथ से निकल चुका है।
जहां पाकिस्तान ने पहली पारी में केवल 133 रन बनाए थे तो इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 156/4 रन लगा दिए हैं। फिलहाल इंग्लिश टीम के पास 23 रन की बढ़त है, जिसको वह दूसरे दिन बड़ी लीड में तब्दील करना चाहेंगे।
ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान!
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में टीम के कप्तानों में ढेर सारे बदलाव किए हैं। इनमें से एक बाबर आजम का नाम भी शामिल है। दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रर्शन के बाद बाबर को सभी कप्तानी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था।
पीसीबी ने तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त किए थे ,जिसमें टेस्ट को लीड शान मसूद कर रहे थे लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता रहा और अंत में चयनकर्ताओं को वापस बाबर के पास लौटना पड़ा।
हालांकि, अब बाबर को हटाकर सलमान अली आगा को टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की थी जब बाबर आजम चोटिल थे।
ये भी पढ़ें- फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान भिड़ंत! दोनों टीमों को करना होगा सिर्फ एक ये काम