Harshit Rana's Replacement: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 46 विकेट चटका चुके हर्षित राणा चोट की वजह से आगामी अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने के कारण बीसीसीआई ने आगामी सीरीज और टूर्नामेंट के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर किसे मौका दिया है।

चोट के चलते हर्षित राणा हुए टीम इंडिया से बाहर

बता दें कि हर्षित राणा 7-जुलाई-2026 को आखिरी बार कोई मैच खेलते दिखाई दिए थे। लेकिन उसके बाद से ही वो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन उम्मीद थी कि वो कमबैक कर लेंगे और इस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया था।

लेकिन BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के बीच बॉलिंग करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया। इसके चलते अब वो स्क्वाड से बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? खुद पहनी Non-Committal की जर्सी

इस खिलाड़ी को मिला मौका

BCCI ने हर्षित राणा के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के बाद अब उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर यश ठाकुर को मौका दिया है। यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उस दौरान 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे। अब देखना होगा कि इस बार उन्हें मौका मिलेगा या नहीं और वो किस तरह का प्रदर्शन करेंगे। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में यश ने अब तक कुल 76 मैचों में 114 विकेट चटकाए हैं।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

2026 एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), इशान किशन (WK), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर।

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले फिट हुआ दिग्गज गेंदबाज