Brydon carse: पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड को श्रीलंका के साथ मुकाबले खेलने हैं। श्रीलंका सीरीज से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हाल ही में सुर्खियों में आए ब्रायडन कार्स को नहीं चुनने का फैसला किया है।

कार्स को डर्बी में स्थित एक नाइट क्लब में किसी घटना के कारण पुलिस ने हथकड़ियां पहनाई थीं, लेकिन कुछ समय बाद उनको छोड़ दिया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और बाद में ईसीबी को आकर सफाई पेश करनी पड़ी। अब इसी बीच बोर्ड ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाज को बाहर करने का फैसला किया है, जबकि वह चयन के लिए उपलब्ध थे।

जांच के बाद होगा फैसला

डर्बी वाली घटना के बाद ब्रायडन कार्स को चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच से बाहर कर दिया है। क्रिकइंफो के मुताबिक, ईसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह फैसला कार्स को डर्बी घटना से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और नए सिरे से शुरुआत करने के लिए समय देने के उद्देश्य से लिया गया है, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि उनकी अनुपस्थिति किसी भी चल रही जांच के परिणाम को प्रभावित नहीं करती है।

बता दें कि, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच श्रृंखला की शुरुआत टी20 के साथ होगी। इस सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को साउथेम्टन, दूसरा टी20 17 सितंबर को कार्डिफ और तीसरा 19 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

नशे में धुत थे कार्स

इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम से उस समय बाहर किया गया जब वह डरहम की काउंटी चैंपियनशिप जीत के बाद अपने साथियों के साथ जश्न मना रहे थे। उनको क्लब के बाद नशे में धुत और अव्यवस्थित व्यवाहर करते देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने तुंरत उनको हथकड़ियां पहना गिरफ्तार कर लिया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ और इस वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी दिखे। हालांकि, कुछ समय बाद कार्स को छोड़ दिया गया था। डर्बीशायर पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि वे इस घटना से जुड़े एक कथित हमले की जांच कर रहे हैं, हालांकि कार्स की संलिप्तता, यदि कोई हो, तो अभी भी स्पष्ट नहीं है।

पहले भी विवादों में रहे हैं कार्स

यह पहला अवसर नहीं है, जब ब्रायडन कार्स को विवादों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2024 में कार्स को मैदान से बाहर के आचरण के लिए अनुशासित किया गया था, जब उन्हें ईसीबी के सट्टेबाजी नियमों के पुराने उल्लंघन के लिए तीन महीने का प्रतिबंध और लंबी अवधि का निलंबन मिला था।  हालांकि, उनके इसी आचरण के कारण उनको टीम से हाथ धोना पड़ा है।

बता दें कि, वह न ही पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट का हिस्सा हैं और न ही श्रीलंका के खिलाफ श्वेत गेंद श्रृंखला में खेलते दिखेंगे। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद वनडे मैच शुरू होंगे। पहला वनडे 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में, दूसरा 24 सितंबर को लीड्स में खेला जाएगा और सीरीज का समापन 27 सितंबर को द ओवल में होगा।

ये भी पढ़ें- केंडल फ्लेमिंग कप्तान- चार्ल्स हिन्ज़ को मौका, भारत टी20 मैच के लिए जापान का स्क्वाड