Hardik Pandya: 1980s के दशक की रेट्रो एआई ट्रेंड की फोटोज इस समय काफी सुर्खियों में हैं। इस ट्रेंड को कई आईपीएल फ्रेंचाइजी भी फॉलो कर रही हैं और अपने खिलाड़ियों की फोटोज को शेयर कर रही हैं।

इस ट्रेंड में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी पीछे नहीं है। इस फ्रेंचाइजी ने हाल ही में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा समेत कई खिलाड़ियों की एआई रेट्रो इमेज को शेयर किया है लेकिन अपने कप्तान की तस्वीर अभी तक नहीं डाली है।

क्या अलग हो चुके हैं हार्दिक- मुंबई के रास्ते?

मुंबई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम के कई खिलाड़ियों की फोटोज को 1980 के दशक के लुक में शेयर किया है लेकिन हार्दिक पंड्या की फोटोज इसमें नहीं दिखी।

एमआई ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड की फोटोज को मुंबई ने अपने इंस्टा पर शेयर की है।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

इस इमेज लिस्ट में विल जैक्स और रदरफोर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है जिनकी फोटोज को ब्लू आर्मी ने अपने अकाउंट पर डाली है लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या की फोटोज अभी तक अपलोड नहीं हुई है।

तिलक-बुमराह की फोटो भी अपलोड

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोहित-सूर्या की फोटोज से पहले मुंबई इंडियंस ने 1980 के दशक की कुछ अन्य खिलाड़ियों की तस्वीरों को भी शेयर किया था। अन्य इमेज तिलक वर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और जुहू बीच पर घूमते हुए नमनधीर की है।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

लेकिन, इसमें भी हार्दिक पंड्या की फोटो को एमआई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट नहीं किया है। इसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अब हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस की राह अलग हो चुकी है।

टीम छोड़ना चाहते हैं हार्दिक! 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस में रहना नहीं चाहते हैं और अपनी फ्रेंचाइजी बदलना चाहते हैं।

हार्दिक के ट्रेड की खबरें आने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने उनको लेने में दिलचस्पी दिखाई थी। हालांकि, अब देखना होगा कि यह अफवाहें सहीं हैं या फिर गलत।

ये भी पढ़ें- विराट-रोहित का सामने आया 1980s का अवतार, धोनी के लुक ने लूटा फैंस का दिल, देखें चहल-केएल समेत अन्य प्लेयर की फोटोज