Ind vs Afg 1st T20I: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार को जानकारी दी कि भारत और अफगानिस्तान के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाला पहला मैच अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा। डीडीसीए ने कहा कि उसने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ एक बैठक की और सभी जरूरी सहयोग का आश्वासन प्राप्त किया। इससे पहले खबरें आई थीं कि दिल्ली पुलिस ने मैच स्थगित करने का अनुरोध किया था।
नहीं होगा भारत-अफगानिस्तान मैच स्थगित
भारत 12 और 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS) की मेजबानी करेगा तो 13 सितंबर को भारत-अफगानिस्तान मैच सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। पहले खबरें थीं कि दिल्ली यातायात पुलिस ने डीडीसीए से मैच को स्थगित करने का अनुरोध किया था लेकिन अब यह मैच अपने तय कार्यक्रम अनुसार खेला जाएगा। डीडीसीए ने एक्स पर एक पोस्ट करके कहा,
"भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में शेड्यूल के अनुसार होगा। दिल्ली डीडीसीए ने यातायात पुलिस के साथ बैठक एक बैठक की थी। डीडीसीए को सभी आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया गया है। मैच स्थगित नहीं किया जाएगा।‘’
13 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी सीरीज
भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की घोषणा काफी समय पहले ही कर दी गई थी। जबकि 1 सितंबर को बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए स्क्वाड भी घोषित कर दिया था। पहला टी20 मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा तो दूसरा मैच 15 सितंबर को आयोजित होगा। इसके बाद 17 सितंबर को श्रृंखला का तीसरा मैच खेला जाएगा। इन तीनों मैचों की मेजबानी अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि, इस सीरीज को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड होस्ट कर रहा है तो भारत मेहमान टीम की भूमिका में है।
टीम इंडिया ने किया एक बदलाव
गुरुवार, 10 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज के लिए स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है। हर्षित राणा श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं तो उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को स्क्वाड में शामिल किया गया।
यश विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल 2026 में वह पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे। इस टीम को लीड श्रेयस अय्यर कर रहे थे। शायद यही कारण था कि चयनकर्ताओं ने यश के नाम पर अपनी सहमति दी, क्योंकि अय्यर भी उनके साथ काफी समय बिता चुके हैं।
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश पार्ट-2 में नजर आएगी विराट-अनुष्का की जोड़ी! फिल्म निर्माता ने किया खुलासा