India vs South Africa ODI Series: भारत ने साल 2011 के बाद आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता था। साल 2023 में भारतीय टीम फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने हार मिली थी। यह टूर्नामेंट भारतीय सरजमीं पर खेला गया था।

अब बीसीसीआई का लक्ष्य साउथ अफ्रीका, जिम्माब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे कप्तान 2027 जीतने पर होगी, जिसकी तैयारियां उन्होंने अभी से शुरू कर दी है। इस रणनीति के तहत भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 4 से 6 वनडे मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है।

BCCI-CSA के बीच बातचीत जारी

इस श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्डल और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच बातचीत जारी है। अगर इसपर सहमति बन जाती है तो यकीनन 2027 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह श्रृंखला काफी अहम होगी।

दरअसल, टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला का आयोजन किया जाए। इसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड्स के बीच में इसपर बातचीत जारी है। माना जा रहा है कि यह सीरीज 4 से 6 वनडे मैचों की हो सकती है।

2024 में खेली थी आखिरी सीरीज

भारत ने साउथ अफ्रीका में आखिरी सीरीज साल 2024 में खेली थी, जो कि टी20 श्रृंखला थी। इसके बाद मौजूदा एफटीपी में विश्व कप के सह-मेजबान देश के साथ कोई मैच नहीं खेला है।

ऐसे में अगर इस सीरीज पर मुहर लग जाती है तो इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों से परिचित होने का मौका मिलेगा, बल्कि इस सीरीज के आधार पर ही चयनकर्ता विश्व कप 2027 के लिए एक आदर्श स्क्वाड का चयन भी कर सकती है।

चूंकि नया एफटीपी अभी तक तय नहीं हुआ है, इसलिए सीरीज को विश्व कप से ठीक पहले आयोजित करने में भी कोई समस्या नहीं होगी।

साउथ अफ्रीका में भारत के आंकड़े खराब

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2027 के लिए साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को मेजबान के तौर पर चुना है, लेकिन टूर्नामेंट के अधिकांश मुकाबले साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खेले जाएंगे, जहां पर भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है।

प्रोटियाज के गढ़ में भारत ने कुल 43 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 15 जीते हैं तो 25 गंवाए हैं। दोनों देशों के बीच आखिरी सीरीज साल 2023 में खेली गई थी, जिसमें भारत 2-1 से विजयी था, लेकिन पुराने आंकड़ों के मुताबिक, अफ्रीका में भारत को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बाद इस आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा भारत, बोर्ड ने दी मंजूरी, इस दिन होगी शुरुआत