BCCI Review Meeting: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन आयरलैंड दौरे पर बेहद शर्मनाक रहा था। दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत को 0-2 की करारी हार मिली थी। अब इसी को लेकर 3 सितंबर (गुरुवार) को मुंबई में एक अहम बैठक का आयोजन किया जा सकता, जिसमें इस हार की समीक्षा की जाएगी और हार के कारणों का पता लगाया जाएगा।

साथ ही इंग्लैंड दौरे पर मिली हार की समीक्षा भी इसी मीटिंग में होगी। इस बैठक में हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहेंगे। वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया की उपस्थिति में इस बैठक में रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न सिर्फ पिछली सीरीज में मिली हार, बल्कि भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

भविष्य के रोडमैप पर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य कारण सिर्फ सामान्य समीक्षा करना नहीं होगा, बल्कि टीम मैनेजमेंट अपनी जरूरतों और रोडमैप को सीधे बोर्ड के सामने रखेगा। इसका मकसद आगामी महत्वपूर्ण दौरों पर एक फिट टीम उतारना है। इस बैठक में इंग्लैंड और आयरलैंड में मिली हार को लेकर बातचीत होगी और उन बातों का पता लगाया जाएगा, जिसके कारण ऐसा हुआ।

इसी के आधार पर न्यूजीलैंड श्रृंखला, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 समेत कई सीरीज की योजनानाएं बनाई जाएंगे। हालांकि, इसमें वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और टी20 टीम के नेतृत्वकर्ता श्रेयस अय्यर शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

सिलेक्टर-CoE के बीच हुई थी गलतफहमी

इससे पहले जब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई थी तो उसमें जसप्रीत बुमराह का चयन भी किया गया था, लेकिन अंतिम समय में बुमराह को हटाना पड़ा था। दअसल, मुख्य चयनकर्ता को मालूम नहीं था कि बुमराह पूरी तरह से फिट हैं या नहीं।

इस दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और चयन समिति के बीच ईमेल का आदान-प्रदान किया गया। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित हुई टी20 सीरीज में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। बीसीसीआई ने चार खिलाड़ियों को चुना जरूर है, लेकिन वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसको लेकर नई योजना बनाई जा सकती है।

न्यूजीलैंड दौरे पर होगी चर्चा

भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस बैठक में भी इसी पर अधिक चर्चा होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां पर भारत पांच वनडे, पांच टी20आई और दो अहम टेस्ट मैच खेलेगा।

ये दो टेस्ट इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को दोनों में जीत दर्ज करनी होगी।

अगर भारत का यहां पर क्लीन स्वीप होता है तो फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर भी ग्रहण लग सकता है। साथ ही इस सीरीज में भारत पांच तेज गेंदबाजों के साथ जाने का मन बना सकता है।

इसमें जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को आगामी दौरे के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहेगा।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के सिलेक्शन पर उठे गंभीर सवाल, 4 चोटिल खिलाड़ियों को दिया मौका, भुवी-क्रुणाल को किया नजरअंदाज