India A Squad Announced: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज के लिए टीम इंडिया ए टीम का कप्तान दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया है।

वहीं, देवदत्त पडिक्कल उप कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी दल का हिस्सा बनाया है। हालांकि, उनके नाम के पीछे स्टार लगा है, जिसका मतलब फिट होने के बाद ही वह इस सीरीज का हिस्सा बन सकेंगे।

हार्दिक-पाटीदार को मौका

भारत ए वनडे टीम में भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी शामिल किया गया है। हार्दिक काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं और स्क्वाड घोषित के दौरान भी उनके नाम के पीछे स्टार रहा है। यानी फिट होने के बाद भी वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतर सकते हैं।

इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रजत पाटीदार को भी मौका दिया है, जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया की सीनियर टीम से बाहर हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बीसीसीआई चयन समिति ने उनपर एक बार फिर दांव लगाया है।

युवा चेहरों भी आए नजर

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी, निशांत सिंधु, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र, साईं सुदर्शन, प्रियांश आर्य, विप्रज निगम, नमनधीर को भी शामिल किया गया है।

इस युवाओं ने घरेलू सत्र में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि चयन समिति ने इनको अब इंडिया-ए दल में शामिल किया है। आपको बताते दें कि, इनमें से हार्दिक, प्रभसिमरन, साईं सुदर्शन, पडिक्कल, गायकवाड़, पाटीदार, यश ठाकुर भारतीय सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बहुदिवसीय मैच में कप्तानी करेंगे पडिक्कल

इंडिया-ए को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए दो बहुदिवसीय मैच भी खेलने हैं। बीसीसीआई ने इन मैचों के लिए भी स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस सीरीज में देवदत्त पडिक्कल को कप्तान नियुक्त किया तो साई सुदर्शन को उप कप्तान बनाया है।

बता दें कि, पडिक्कल का श्रीलंका दौरा काफी कमाल का था और उसी का तोहफा उनको दिया गया है। इनके अलावा तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन, कुमार कुशाग्र, यश राठौड़ जैसे खिलाड़ियों को भी बहुदिवसीय मैच के दल में जगह मिली है।

कब और कहां खेली जाएगी सीरीज?

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच यह श्रृंखला पुडुचेरी में खेली जाएगी। सीरीज के सभी मैच यहीं पर आयोजित होंगे। पहला बहुदिवसीय मैच 22-25 सितंबर से शुरू होगा तो 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दूसरा मैच आयोजित होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर, 9 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को तीन अनाधिकारिक एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। यह सभी मैच पुडुचेरी में आयोजित होंगे।

बहुदिवसीय मैच के लिए टीम इंडिया-ए स्क्वाड

भारत ए मल्टी-डे टीम: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल [सी], साई सुदर्शन [वीसी], यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन [विकेटकीपर], नचिकेत भुटे, वी वैश्य*

टीम इंडिया ए स्क्वाड वनडे मैच के लिए:

भारत ए वन-डे टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल [उप कप्तान], रुतुराज गायकवाड़ [कप्तान], रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह [विकेटकीपर], गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर

ये भी पढ़ें- IPL 2027 तक टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 6 टीमों से होगी भिड़ंत, 3 को हराना आसान