Most Runs in the WTC History: 1 अगस्त 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। डब्ल्यूटीसी का पहला संस्करण 2019 से 2021 के बीच खेला गया था।

इसके फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से हुआ, जिसमें कीवियों ने बाजी मारी। इसके बाद 2021 से 2023 के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत हुई और इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

वहीं, तीसरा संस्करण साउथ अफ्रीका ने जीता तो चौथा सीजन 2025 से 2027 के बीच खेला जा रहा है। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है। लेकिन हम आपको उन कप्तानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

जो रूट ने बनाए 3060 रन

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट पहले स्थान पर काबिज हैं। रूट ने 66 पारियों में 48.57 की दमदार औसत से 3060 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। रूट का इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 228 रन है।

बेन स्टोक्स दूसरे पर मौजूद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे कप्तान हैं। स्टोक्स ने बतौर कप्तान आईसीसी डब्ल्यूटीसी में 71 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 32.56 की औसत से 2182 रन बनाए हैं। स्टोक्स ने 3 शतक और 32 अर्धशतक ठोके हैं।

दिमुथ करुणारत्ने ने बनाए 2160 रन

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में 45 पारियां खेली हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 49.09 की शानदार औसत से 2160 रन निकले हैं। दिमुथ के बल्ले से 6 शतक और 22 अर्धशतक निकले हैं।

बाबर आजम चौथे पर मौजूद

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर टेस्ट का कप्तान बना दिया है। बाबर ने बतौर कप्तान खेली 41 पारियों में 2015 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं। आपको बताते दें कि, बाबर का बैटिंग एवरेज 53.02 का है, जो सभी कप्तानों में सर्वश्रेष्ठ है।

क्रेग ब्रेथवेट पांचवें पर

वेस्टइंडीज के पूर्व टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 64 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 32.68 की औसत से 1994 रन ठोके हैं। ब्रेथवेट के बल्ले से इस दौरान 3 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं। आपको बताते दें कि, मार्च 2025 में ब्रेथवेट ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

विराट कोहली नंबर 6 कप्तान

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली छठे नंबर पर हैं। विराट ने भारत के लिए खेली 37 पारियों में 38.54 की औसत से 1349 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 2 सेंचुरी और 16 हाफ सेंचुरी निकली। आपको बताते दें कि, विराट ने पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।

ये भी पढ़ें- युवराज-अफरीदी फिर एक बार होंगे आमने-सामने, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच