Babar Azam has fallen ill: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधे दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों को बाहर निकाल दिया था और नए खिलाड़ियों को इंग्लैंड रवाना किया था। यहां तक की हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल भी अपना स्थान नहीं बचा पाए थे।
अब इसी बीच पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। जहां पाकिस्तान टीम के ऊपर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है तो कप्तान बाबर ने भी टीम मैनेजमेंट की परेशानी को बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान बाबर आजम बीमार हो गए हैं। पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने जियो न्यूज को जानकारी दी कि, बाबर को बुखार है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि वह कुल मिलाकर ठीक हैं और वह जल्द स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करेंगे।
आपको बताते दें कि पहले टेस्ट में बाबर चोट के कारण उपलब्ध नहीं हो पाए थे, जिसके बाद सलमान अली आगा ने कमान संभाली थी। हालांकि, वह टेस्ट पाकिस्तान ने पारी और 103 रन से गंवाया था तो दूसरे मैच में बाबर की वापसी हुई, लेकिन हार 194 रन की झेलनी पड़ी।
बाबर का फॉर्म चिंता का विषय
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो मैचों में 193 रन ठोक दिए थे, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। लेकिन, इंग्लैंड दौरे पर कप्तान का बल्ला खामोश ही दिखा है।
इंग्लैंड दौरे पर खेले एक टेस्ट की दो पारियों में बाबर आजम ने सिर्फ 14 रन बनाए हैं। पहली पारी में वह जहां 8 रन बना सके थे तो दूसरी पारी में 6 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, तीसरे टेस्ट में कप्तान बाबर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे, ताकि वह अपनी टीम को क्लीन स्वीप की शर्मनाक हार से बचा सके।
हार से बौखलाया पाकिस्तान बोर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम से उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेगा, लेकिन शुरुआती दो टेस्ट की चार पारियों में वह एक भी बार 200 का आंकड़ा नहीं छू पाया है। यहां तक कि अधिकांश बल्लेबाज इंग्लिश परिस्थितियों में खुद को ढाल नहीं पाए हैं, जिसके कारण वह लगातार विकेट गंवा रहे हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीच सीरीज टीम में ढेर सारे बदलाव किए हैं।
टीम में सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल के साथ पांच खिलाड़ियों को स्क्वाड में चुना है। वहीं, खबरों की मानें तो हेड कोच के तौर पर माइक हेसन को चुना जा सकता है तो गेंदबाजी कोच की भूमिका में एशले नोफके दिखेंगे। ये दोनों सरफराज अहमद और उमर गुल को रिप्लेस करेंगे।
ये भी पढ़ें- कभी कोच गौतम गंभीर का फेवरेट हुआ करता था ये खिलाड़ी, अब अफगानिस्तान टी20 सीरीज से किया बाहर