Team India Squad vs Afghanistan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसकी अगुवाई श्रेयस अय्यर करते दिखेंगे। वहीं, तिलक वर्मा को उप कप्तान बनाया गया है। हालांकि, इस स्क्वाड में 4 ऐसे खिलाड़ियों को भी चुना गया है, जिसका इस सीरीज में एक भी मैच खेलना मुश्किल है।
4 खिलाड़ी को खेलना मुश्किल
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए मुख्य चयन समिति ने स्क्वाड का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इस दल में चार ऐसे खिलाड़ियों को भी चुना है, जो फिलहाल चोटिल चल रहे हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
जब दल की घोषणा की गई तो इन खिलाड़ियों के नाम के पीछे स्टार लगे थे, यानी फिटनेस क्लियरेंस के बाद ही इनको अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलना का मौका मिलेगा। अगर ये चारों खिलाड़ी फिटनेस क्लियर करने में कामयाब नहीं होते हैं तो फिर इनको बाहर किया जा सकता है।
CoE में हैं ये खिलाड़ी
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति द्वारा चुने गए ये चारों खिलाड़ी इस समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस हासिल कर रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर फिटनेस पाने के बेहद करीब हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी के खेलने पर संशय बना हुआ है।
दरअसल, बुमराह चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जा पए थे तो हर्षित ने जब चोट से वापसी की थी तो कुछ मैचों बाद ही वह दोबारा चोटिल हो गए। वहीं, रेड्डी भी काफी समय से चोटिल चल रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले ये अपनी फिटनेस साबित करने में कामयाब
कब शुरू होगी सीरीज?
भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। इसके बाद दूसरा मैच 15 सितंबर को खखेला जाएगा तो तीसरा मैच 17 सितंबर को आयोजित होगा। सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा तो भारतीय टीम मेहमान की भूमिका निभाएंगे।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल।
फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर: नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो टूट गया दिल, हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने शेयर की भावुक स्टोरी