Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। भारत-अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 से पहले ये भारतीय सितारा नेट्स में पसीना बहाता नजर आया।

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह चोटिल हो गए थे और टीम इंडिया में वापसी के लिए उनको दो महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार शाम को, अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में नेट पर अभ्यास करते हुए नजर आए।

बुमराह ने गेंदबाजी के लिए पांच कदम का रन-अप लिया, तो यह साफ गया कि वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। बुमराह ने चोट के बाद नेट्स में जब अपनी पहली गेंद फेंकी तो वह पिच से तेजी से निकली और सीधे स्टंप्स से जा टकराई।

संजू-सूर्यवंशी बुमराह के सामने ध्वस्त

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बुमराह ने शुरुआत की 10 बॉल डाली और इनका जवाब दोनों ही सलामी बल्लेबाजों के पास नहीं था। बुमराह ने दोनों ओपनरों को क्रीज पर जकड़़ लिया।

उनकी खास यॉर्कर और अच्छी लेंथ से दोनों ओवर स्विंग होती गेंदों के सामने टिक पाना संजू और सूर्यवंशी दोनों के लिए ही मुश्किल था।

नेट्स में बुमराह के हाथ से काफी अच्छी गेंद निकल थी, जिसका जवाब किसी भी बल्लेबाज के पास नहीं था। बुमराह ने नेट्स में रोशनी में कुल 45 मिनट तक गेंदबाजी की और उनको देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वह चोट से वापसी कर रहे हैं।

गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं बुमराह

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2016 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने ईशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज गेंदबाजों के साथ पार्टनशिप की और अब बुमराह भारतीय फास्ट बॉलिंग का नेतृत्व करते हैं।

पिछले पांच सालों से टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर बेहद सतर्क रहे हैं। अब सवाल सिर्फ इस बात का नहीं है कि बुमराह कितने मैच खेलते हैं। सवाल यह है कि क्या वह महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों और सीरीजों में टीम को संकट से उबारने वाले हीरो की तरह फिट रह पाएंगे। 

बड़े टूर्नामेंट में जलवा बिखरते दिखेंगे बुमराह

भारतीय चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को एशियाई खेलों के लिए चुना है। बुमराह पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा बुमराह न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज खेलते दिख सकते हैं।

हालांकि, इस सीरीज में फिलहाल 50 दिन का समय शेष है, लेकिन टीम मैनेजमेंट अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज को पूरी तरह से फिट रखना चाहता है।

यही नहीं, बुमराह की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम मैनेजमेंट उनको वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक फिट रखना चाहता है और यही वजह है कि वह बुमराह का इस्तेमाल केवल केवल महत्वपूर्ण सीरीज में करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- चौथे पर बाबर, छठे पर विराट, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 6 कप्तान