Haryana News: गुस्से में इंसान कब हैवान बन जाए इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन यहां जरा ठहरिए, क्योंकि आज जो खबर हरियाणा से सामने आई है। उसमें अपराधी कोई बड़ा व्यक्ति नहीं बल्कि एक 8 साल का छोटा बच्चा है। जिसने खाली क्लासरूम में मासूम बच्ची को पहले बाल पकड़कर हैवानियत से पीटा। कभी डेक्स में सिर को देकर मारा तो जमीन पर गिराकर बच्चे ने जमकर लाते भी मारी। जिससे बच्ची बेसुध हो गई।

इतना ही बच्चे के अंदर का शैतान अभी तक शांत नहीं हुआ, तो बाहर जाकर वह एक ईंट लेकर आया और खौफनाक कदम उठाते हुए बच्ची के मुंह पर कई बार उस ईंट से वार किए। जिसके बाद बच्ची के शरीर में जान नहीं रही। इस हमले में 6 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के PGIMER में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामले में पुलिस जांच कर रही है। DCP क्राइम अमरिंदर सिंह और एसीपी विक्रम नेहरा) ने जांच शुरू कर दी है। नियम के अनुसार 7 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के मामलों में चिकित्सीय और मनोवैज्ञानिक आकलन किया जाता है। जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस स्कूल प्रशासन और आरोपी बच्चे के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।

ईंट से मुंह पर किए कई वार

हरियाणा के पंचकूला के स्कूल में क्लासरूम के अंदर 8 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर लड़का लड़की के बाल पकड़कर बार-बार उसका सिर डेस्क पर पटक रहा है।

जब वह ज़मीन पर गिर जाती है, तो वह उसे लात मारता, घसीटता और ईंट से मारता हुआ दिखता है। फुटेज में लड़की से खून बहता हुआ दिख रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की को चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पिता के बुलाने का बच्चे ने बनाया बहाना

DCP क्राइम अमरिंदर सिंह के मुताबिक सेक्टर 20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में पहली कक्षा की बच्ची पर जानलेवा हमले के मामले में अब स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इस पूरे मामले में बच्ची के चाचा फाजिल ने कहा कि जब परिजन बच्ची को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो हमला करने वाला छात्र ही उन्हें उस स्थान पर लेकर गया।

जहां बच्ची घायल अवस्था में पड़ी थी। छात्र बच्ची को उसके पिता के बुलाने का बहाना बनाकर स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया था। वहां उसके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर भी सवाल

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल की सीसीटीवी व्यवस्था और उसकी निगरानी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा अगर स्कूल के सभी कैमरों की मॉनिटरिंग प्रिंसिपल के कार्यालय में होती है, तो इतनी गंभीर घटना किसी की नजर में कैसे नहीं आई? कैमरों में घटना कैद होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने कन्फर्म किया कि लड़का 8 साल का है और लड़की 6 साल की है। फिलहाल पुलिस जांच के तहत स्कूल अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है।