Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में लगातार बदलाव जारी है। कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। महेला जयवर्धने के हटने के बाद कीरोन पोलार्ड को मुख्य कोच की भूमिका सौंपी गई थी। अब टीम से लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंगन की कोचिंग सेटअप से विदाई हो चुकी है।
एमआई ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। मलिंगा फ्रेंचाइजी का एक अहम हिस्सा रहे हैं और फ्रैंचाइजी के इतिहास के सबसे आइकॉनिक लोगों में से एक हैं। इस श्रीलंकाई दिग्गज ने एमआई की बॉलिंग अटैक को लीड किया चार खिताब जीते।
मलिंगा के अनुभव ने बनाया चैंपियन
श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2009 से 2019 तक बतौर गेंदबाज कमान संभाली। इस दौरान मलिंगा ने ब्लू एंड गोल्ड आर्मी के लिए 122 मैच खेले और 19.79 की शानदार औसत से 170 विकेट चटकाए। एमआई के साथ रहते हुए मलिंगा ने चार आईपीएल टाइटल जीते और साल 2011 में चैंपियन लीग टी20 में अहम भूमिका निभाई।
Mumbai Indians today announced that Lasith Malinga, Paras Mhambrey and Carl Hopkinson will be moving on from their respective roles in the men’s team coaching setup, thanking each of them for their commitment, contribution and service to the franchise. Their commitment, the relationships they have built and the memories they have helped create will always be part of our journey. We wish each of them the very best in their future endeavours. https://t.co/iQhgBABx2W
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 29, 2026
बतौर खिलाड़ी के बाद मलिंगा एक मेंटर और कोच के रूप में फ्रैंचाइजी में लौटें। फ्रैंचाइजी ने मलिंगा के जुनून, कॉम्पिटिटिव भावना और टीम के प्रति कमिटमेंट को माना, और कहा कि उनकी विरासत मुंबई इंडियंस का एक अहम हिस्सा बनी रहेगी।
A champion in Blue and Gold, a legend in our hearts. Thank you for being a part of our story, Slinga Malinga. 💙🥹 https://t.co/b3CLlmFBOo
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 29, 2026
म्हाम्ब्रे -हॉपकिंसन भी हुए अलग
पारस म्हाम्ब्रे ने भी एमआई से अलग हो गए हैं। उन्होंने साल 2010 से 2017 तक टीम को अपनी सेवाए दीं लेकिन बाद में दोनों की राह अलग हो गई। इसके बाद साल 2024 में पारस की दोबारा टीम में एंट्री हुई थी।
वहीं, हॉपकिंसन 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हुए, और इंग्लैंड की पुरुष टीम के साथ अपने समय का इंटरनेशनल अनुभव लेकर आए। उनके प्रोफेशनलिज्म, एक्सपर्टीज और टीम के फील्डिंग स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने की कोशिशों को उनके कार्यकाल के दौरान महत्व दिया गया।
गोवा में होगा मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा, लेकिन इससे एक महीने पहले यानी 15 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेन और रिलीज लिस्ट सौंपनी होगी। 2026 सीजन के खत्म होने के बाद से आईपीएल ट्रेड विंडो में दो ट्रेड हुए हैं।
जून में, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव के बदले दिल्ली कैपिटल्स (DC) को ट्रेड किया। हाल ही में, DC ने तेज गेंदबाज टी नटराजन को अनकैप्ड लेग-स्पिनर जीशान अंसारी के बदले सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को ट्रेड किया।
ये भी पढ़ें- ‘भुवी की स्विंग गायब थी…’ अश्विन ने खोल दी भुवनेश्वर कुमार की पोल, गेंदबाजी पर दिया बड़ा बयान