क्रिकेट में आमतौर पर देखा जाता है खिलाड़ी अपनी उम्र को 1 से 2 साल छोटी कर लेते हैं, ताकि वह अधिकांश समय तक क्रिकेट खेलना जारी रख सके। लेकिन, कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं, जिसकी वास्तविक उम्र और फर्जी उम्र में एक या दो साल नहीं, बल्कि 8 से 9 साल का झोल है। इस फर्जीवाड़े में वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी समेत 65 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनपर एक्शन लेते हुए 2 साल का बैन लगाया गया है। अब ये प्लेयर आगामी घरेलू सीजन 2026-27 और 2027-28 के बीच किसी भी घरेलू टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

65 खिलाड़ियों पर कंसा शिकंजा

बांग्लादेश क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) उम्र के फर्जीवाडे में सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने आधिकारिक जांच के बाद कुल 65 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और ट्रॉसफर पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब ये सभी 65 खिलाड़़ी आगामी दो घरेलू सीजन तक बाहर रख सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके एज-ग्रुप के 12 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की उम्र में 1 या 2 नहीं, बल्कि कई सालों का अंतर पाया गया है और इसी पर कार्रवाई करते हुए कैब ने बैन लगा दिया है।

वर्ल्ड कप खिलाड़़ी की भी छुट्टी

भारत ने साल 2022 में वेस्टइंडीज की सरजमीं पर अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने खिताब जीता था। भारत को ट्रॉफी जिताने में तेज गेंदबाज रवि कुमार और लेग स्पिनर रोहित यादव का काफी अहम योगदान था।

उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 34 रन देकर 4 बल्लेबाजों को चलता किया था और आईसीसी प्रतियोगिता में खेले 6 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे।

सीएबी के रिकॉर्ड के मुताबिक, रवि कुमार के जन्म प्रमाण पत्र में 45 महीने का बड़ा अंतर पाया गया था, जिसके बाद उनके 2021-22 से लेकर 2025-26 सीजन और अंडर-19, अंडर-23 में दर्ज किे सभी आंकड़ों को अवैध घोषित कर दिए गए हैं।

रोहित पर लगा दो साल का प्रतिबंध

रवि कुमार के अलावा रोहित यादव पर भी 2 साल का बैन लगाया गया है। हाल में बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए रोहित यादव को चुना गया था, लेकिन अब उनको टीम से बाहर कर दिया गया है। रोहित की उम्र में सवा दो साल का फर्जीवाड़ा पाय गया है।

इनके अलावा अरुण कुमार चौरसिया की उम्र में 9.5 साल, महिला यादव की उम्र में 8 साल, प्रभात मौर्य की उम्र में 57 महीने अमृत राज उपाध्याय 48 महीने का अंतर पाया गया है। वहीं, कुणाल कुमार नाम के क्रिकेटर पर 35 महीने की उम्र का गड़बड़ीकरने का आरोप है। 

ये भी पढ़ें- मुनीबा-शवाल ओपनिंग, छठे पर फातिमा सना, हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11