America News : आज अंतरिक्ष में उपलब्धि हांसिल करने के लिए विश्व के कई देशों में एक दूसरे से कांटे की टक्कर चल रही है। अंतरिक्ष में खगोलिया घटनाओं को समझने के लिए अमेरिका बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को देश की पहली अंतरिक्ष अकादमी स्थापित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। ह्यूस्टन में नासा के मिशन कंट्रोल के दौरे के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात अंतरिक्ष यात्रियों से भी ट्रंप ने खास बातचीत की। इस 'यूएस स्पेस अकादमी' का मुख्य उद्देश्य देश में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े काम को मजबूत करना है। इसके साथ ही अंतरिक्ष क्षेत्र में अगली पीढ़ी के नेताओं को विकसित करना भी बड़ा उपद्देश्य है। ट्रंप ने कहा कि, अमेरिकी अंतरिक्ष में अपनी मजबूती और वाणिज्यिक अंतरिक्ष उद्योग में तेज विकास करेगा।

नासा के उप प्रशासक मैट एंडरसन कार्यकारी निदेशक के रूप में करेंगे काम

ट्रंप के मुताबिक चंद्रमा और उससे भी आगे की हमारी महत्वाकांक्षाओं के विस्तार को भी मजबूती मिलेगी। ट्रंप की माने तो कुशल सैन्य कर्मियों, इंजीनियरों और नागरिक ऑपरेटरों की पूरी पीढ़ी को शिक्षित और प्रशिक्षित करने की जरूरत है। नासा के प्रशासक जेरेड आइज़ैकमान को संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरिक्ष अकादमी पर एक नए राष्ट्रपति आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ट्रप ने जानकारी देते हुए बताया कि, नासा के उप प्रशासक मैट एंडरसन कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करेंगे। "आने वाले वर्षों में, हम नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर वापस लाएंगे, मून बेस का निर्माण करेंगे, परमाणु ऊर्जा पर काम शुरू करेंगे, कक्षीय अर्थव्यवस्था को गति देंगे और विज्ञान और खोज के और अधिक मिशन लॉन्च करेंगे,

ट्रंप ने की खास लोगों से बातचीत

आइज़ैकमान ने कहा कि, 20 अगस्त को ट्रंप ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिवहन नीति पर हस्ताक्षर किए। जो नागरिक, वाणिज्यिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मिशनों के लिए अंतरिक्ष तक सुरक्षा, विश्वसनीय और किफायती पहुंचने के बुनियादी ढांचे को पेश किया जाएगा। दिसंबर 2025 में ट्रंप ने अमेरिकी अंतरिक्ष में श्रेष्ठता को सुनिश्चित करने वाले समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे, जिसका मुख्य उद्देश्य साल 2028 तक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को वापस चंद्रमा पर भेजना था। साल 2030 तक चंद्रमा पर एक स्थायी बेस बनाना और 2030 तक पुराने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को एक वाणिज्यिक संस्करण से बदलना ही मुख्य रणनीति थी। ट्रंप ने आर्टेमिस ॥ मिशन के दल को कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर भी प्रदान किया है। जिसने अप्रैल में चंद्रमा की परिक्रमा की और किसी मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया। ट्रंप ने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों जैक हैथवे,अनिल मेनन और जेसिका मीर से भी बातचीत की, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अभियान 75 का हिस्सा हैं।


यह भी पढ़ें: हिटलर भी था मेजर ध्यानचंद की हॉकी का कायल, आखिर क्यों उनकी याद में मनाया जाता है National Sports Day