US-Iran War: अमेरिकी सांसद ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने ईरान समेत दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। अमेरिका ईरान पर जल्द भीषण हमला कर सकता है और इसका रोडमैप तैयार हो चुका है। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी सांसद Chris Murphy ने दी है, उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी गई है।
अमेरिका लगातार ही ईरान पर भीषण बमबारी की धमकी दे रहा है। क्या महायुद्ध छिड़ने वाला है? आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
अमेरिकी सांसद के बयान से मचा हड़कंप
अमेरिका सांसद Chris Murphy ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "खबरों के अनुसार, ट्रम्प चुनाव के बाद ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हममें से कुछ लोगों को इस युद्ध योजना के बारे में जानकारी दी गई है।
Trump is reportedly planning to restart war with Iran after the election. Some of us have been briefed on the war plan. And while I cannot disclose any details, I can say this: the plan is insane. It will not achieve objectives and will set off a new cycle of escalation. https://t.co/adWJfHVIok
— Chris Murphy 🟧 (@ChrisMurphyCT) October 29, 2026
हालाँकि मैं कोई विवरण तो नहीं बता सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूँ कि यह योजना पूरी तरह से पागलपन है। इससे कोई मकसद हासिल नहीं होगा, बल्कि इससे तनाव और टकराव का एक नया दौर शुरू हो जाएगा"।
अमेरिका ईरान पर करेगा भीषण बमबारी
बीते कुछ दिनों के घटनाक्रम को देखें तो अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार ही ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहे है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि अब बातचीत का रास्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अमेरिकी सांसद के बयान ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या अब अमेरिका पर जोरदार हमला करने जा रहा है।
अगर ऐसा होता है कि ईरान के साथ-साथ दुनिया के कई देशों की परेशानी बढ़ सकती है। अमेरिका के धमकी के बाद भी ईरान ने साफ कहा है कि जब तक उनकी बातें नहीं मान ली जाती है, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा।
यह भी पढ़े - Bhutan Glacier Burst: भूटान से भारत की ओर बढ़ रहा जलप्रलय, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी समेत इन इलाकों में मची दहशत