Sports News : देश में 29 अगस्त महज एक तारीख नहीं बल्कि एक महान खिलाड़ी के गौरव की गाथा का भी दिन है। भारत में आज 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हॉकी के जादूगर व महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज 101वीं जन्मजयंती है। देश में National Sports Day अपने खास खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया गया है। हो भी क्यों न आखिर देश को भारतीय हॉकी खिलाड़ी ने विश्व स्तरीय मंच पर ऊंचाई तक पहुंचाया था। आज के दिन देश अपने बेहतरीन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को याद करती है। खिलाड़ी भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। आज का दिन अपने आप में वैसे भी बेहद खास है क्योंकि आज के ही दिन साल 2018 में खेलों इंडिया अभियान की शुरुआत हुई थी। ऐसे में आज का दिन खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर भी खास माना जाता हैा।
मैदान में गेंद को जबरदस्त तरीके से करते थे नियंत्रण
मेजर ध्यानचंद का जन्म साल 1905 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था हुआ था। 16 वर्ष की उम्र में पढ़ाई और हॉकी खेलने के साथ-साथ वह साल 1922 में भारतीय सेना में शामिल हुए। मेजर ध्यानचंद ने साल 1926 से साल 1948 तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी में प्रदर्शन करते हुए 400 से ज्यादा गोल दागे। हॉकी के मैदान में मेजर ध्यानचंद एक ऐसा नाम बन चुके थे, जो सभी खिलाड़ियों की पहली पसंद बने। मेजर ध्यानचंद की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती थी कि मैदान में गेंद को वह जबरदस्त तरीके से नियंत्रण करते थे। मेजर ध्यानचंद के बारे में एक बात काफी ज्यादा मशहूर रही है वो यह कि उनकी हॉकी स्टिक से गेंद इस तरह चिपक जाती थी जैसे गेंद और स्टिक के बीच अलग ही जुड़ाव हो। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर' कहने के पीछे भी यही बड़ी वजह रही है।
हिटलर भी था खेल का दीवाना
एक दौर ऐसा था कि दुनिया में भारतीय हॉकी का दबदबा मेजर ध्यानचंद की वजह से बना। विश्व में वह सबसे बड़े हॉकी खिलाड़ी के रूप में उभर चुके थे। लगातार तीन ओलंपिक में मेजर ध्यानचंद ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने पहला स्वर्ण पदक साल 1928 में एम्सटर्डम में जीता था। साल 1932 में उन्होंने लॉस एंजिल्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। साल 1936 बर्लिन में आयोजित ओलंपिक में भी भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। साल 1936 के फाइनल में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हराया था। मेजर ध्यानचंद ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल का दीवाना होकर एडॉल्फ हिटलर ने उन्हें जर्मन सेना में उच्च पद की पेशकश की थी, लेकिन मेजर ध्यानचंद ने उस पेशकस को ठुकरा दिया था।
क्या सच में हॉकी स्टिक से चिपक जाती थी गेंद?
मेजर ध्यानचंद की हॉकी स्टिक को लेकर भी कई दिलचस्प किस्से आज भी चर्चाओं में सुनाए जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण किस्सा उनकी हॉकी स्टिक से जुड़ा है। जिसे लेकर कहा जाता है कि विपक्षी खिलाड़ियों के मन में हमेशा उनकी हॉकी स्टिक को लेकर सवाल उठते थे। क्योंकि मेजर ध्यानचंद का गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण था। कई खिलाड़ियों ने उनकी स्टिक की जांच तक कराने की भी बात कही। जापान में भी उनकी स्टिक में गोंद लगी होने की अफवाह का जिक्र भी किया गया था। लेकिन इन कहानियों का ठोस प्रमाण नहीं मिलता है।
सम्मान और राष्ट्रीय खेल दिवस
खेल में अद्वितीय योगदान के लिए 1956 में मेजर ध्यानचंद को भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया। देश में उनकी जयंती 29 अगस्त पर भारत में हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद के जीवन और हॉकी के मैदान पर उनका जादुई कौशल आज भी देश में सबस ऊंचे स्थान पर रखा गया है।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, आज मेजर ध्यानचंद जी की 101वीं जन्मजयंती है जिसे हम नेशनल स्पोर्ट्स डे के तौर पर मनाते हैं। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर पूरे देश में फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए खेल के मैदान में 1 घंटे का कार्यक्रम है। आज सुबह से मुझे जानकारी मिल रही है कि लाखों की संख्या में हर गली या मैदान में देश के युवा 1 घंटे के लिए खेलने के लिए आए हैं। मुझे खुशी है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, नए भारत का निर्माण हो रहा है। नए भारत के निर्माण में देश के युवा और समाज स्वस्थ हो तभी हम समृद्ध राष्ट्र बनेंगे। मोदी जी के समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को चरितार्थ करने के लिए चलो हम सभी हर सप्ताह एक घंटे खेल की मैदान में रहें और खुद को स्वस्थ रखें।
#WATCH दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/N30BNV0aCW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
यह भी पढ़ें: UGC NET Result 2026 OUT: अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चेक करें अपना रिजल्ट