नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायुड्य सोसायटी से दुखद खबर सामने आई है। जहां। 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल के बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पिता बालकनी में बेटे से सीढ़ी लगाकर फूल तुड़वा रहे थे। इसी दौरान बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से लटक गया। बेटे को बचाने समय पिता भी उसके साथ नीचे गिर गए।

गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता और बेटे को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित महागुन माईवुड सोसायटी की है। पुलिस को लोगों ने टॉवर की 23वीं मंजिल से गिरने पर पिता और बेटे की मौत की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके 11 साल के बेटे आरव फ्लोर पर बेहोश पड़े मिले। पुलिस तुरंत उन्हें अस्पताल ले गई। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

फूल तुड़वाने के लिए सीढ़ी लगवाई

मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि वह खाटू श्याम प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए निकलने थे। पिता ने बालकनी से फूल तुड़वाने के लिए सीढ़ी लगवाई थी। तभी सीढ़ी पर खड़े होकर फूल तोड़ते समय बेटे का अचानक से पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। बेटे को बचाने के दौरान पिता ने भी उसके पीछे छलांग लगा दी। परिवार में एक खुशियों के समय अचानक मातम का माहौल फैल गया।


यह भी पढ़ें: सुरक्षा से समृद्धि तक बदली यूपी की तस्वीर, CM YOGI ने लिखा- 'रात में गुलजार बाजारों से बढ़ा व्यापारियों का आत्मविश्वास'