dhanteras 2026: त्योहार का समय है, तो खर्चे भी डबल होने लाजमी है। आमदनी अठन्नी है और खर्चा रुपैया, आज आम नागरिकों का यही हाल है। लेकिन इस सब में ज्योतिष और ग्रह नक्षत्रों की चाल भी इंसान के जीवन में आर्थिक स्थिति को खराब करती है। इंसान पैसा कमाने के लिए लाख कोशिश करता है। फिर भी उसके हाथ से पैसा रेत की तरह फिसल जाता है।
लेकिन आज हम आपको धनतेरस पर एक खास पोटली के बारे में बताएंगे। जिसके जरिए लक्ष्मी मां को साल भर अपने पास रख सकेंगे। इतना ही नहीं इस पोटली में खास समान को रखने के बाद लक्ष्मी मां सालभर आपकी जेब में कैसे टिकेंगी उसके बारे में भी बताएंगे?
शुक्रवार को आ रहा है धनतेरस का खास त्योहार
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा पाने के लिए लाल रंग के कपड़े की 'धन पोटली' या 'कुबेर पोटली' बनाने की परंपरा है। इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी और इसका समापन 7 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे होगा। इस बार वैसे भी धनतेरस 6 नवंबर शुक्रवार को आ रहा है।
ज्योतिष के मुताबिक धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय करना विशेष फलदायी रहेगा। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-शांति पूरे साल बनी रहती है और धन की बारिश होती है। आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस पर किन उपायों को करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है।
धनतेरस की खास लक्ष्मी पोटली कैसे बनाएं?
सामग्री
लाल या पीले रंग का छोटा कपड़ा
साबुत हरा धनिया
5 कौड़ियां
5 गोमती चक्र
5 कमल गट्टे
1 चांदी या तांबे का सिक्का
थोड़े अक्षत (साबुत चावल)
हल्दी की गांठ
5 साबुत सुपारी या लौंग
थोड़ा केसर या कुमकुम
5 फूल वाली लौंग
5 हरी इलायची
थोड़ा सा कपूर
श्रद्धा अनुसार पैसे
बनाने की विधि
मुहूर्त या पूजा का समय: धनतेरस की शाम को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की विधि-विधान से पूजा करें।
सामग्री रखें: लाल कपड़े को सामने बिछाएं और उसमें ऊपर बताई गई सभी पवित्र चीजें (कौड़ी, गोमती चक्र, कमलगट्टा, हल्दी, सुपारी, लौंग, इलायची, धनिया, सिक्का और पैसे) एक-एक करके रखें।
पोटली बांधना: सभी सामग्री रखने के बाद लाल कपड़े के चारों कोनों को मिलाकर एक पोटली का रूप दें और इसे मौली (रक्षासूत्र) से अच्छी तरह बांध लें।
स्थान: इस पोटली को पूजा के दौरान माता लक्ष्मी के चरणों में रखें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी, अलमारी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे साल भर घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत बनी रहती है।
पूजा के बाद कहां रखे पोटली
सबसे पहले कपड़े को साफ करके पूजा स्थान पर रखें।
उसमें कौड़ियां, सिक्का, चावल, हल्दी, साबुत धनिया और सुपारी रखें।
मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए पोटली बांध दें।
धनतेरस के दिन दीपक जलाकर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करें।
पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें।
मान्यता है कि पोटली को घर में रखना शुभता, धन-समृद्धि और बरकत का प्रतीक माना जाता है। हालांकि धनवर्षा या धन की गारंटी देने वाला कोई प्रमाण नहीं है।
यह भी पढ़ें: