नई दिल्ली: कांग्रेस सांसदऔर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ किसी भी मंच पर आमने-सामने बैठकर बहस करें। वह महज पांच मिनट में साबित कर देंगे कि देशद्रोही कौन है। राहुल गांधी ने यह बयान पंजाब के संगरूर में आयोजित कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' के दौरान दिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दी।
कांग्रेस नेता राहल गांधी ने PM मोदी को दी खुली चुनौती
इस संदर्भ में राहल गांधी ने अपनी चुनौती को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि बहस का मंच प्रधानमंत्री मोदी अपनी पसंद से चुन सकते हैं। यहां तक कि बहस के लिए जज भी अपनी पसंद का रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री चाहें तो उद्योगपति गौतम अदाणी या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी जज बना सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मंच और जज दोनों प्रधानमंत्री की पसंद के हो सकते हैं, लेकिन उन्हें बहस के लिए सामने आना चाहिए।
5 मिनट में साबित हो जाएगा नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं https://t.co/gmx01aS3kg
— Congress (@INCIndia) November 5, 2026
सिर्फ 5 मिनट में साबित कर सकते हैं कि PM मोदी 'देशद्रोही' हैं: राहल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेता कांग्रेस को 'राष्ट्र-विरोधी' या 'देशद्रोही' बताते हैं। इसी के जवाब में उन्होंने PM मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर पीएम मोदी उनके सामने बहस के लिए बैठें, तो वे सिर्फ 5 मिनट में यह साबित कर देंगे कि देशद्रोही कौन है। एक सार्वजनिक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे सिर्फ 5 मिनट में साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'देशद्रोही' हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को इस मुद्दे पर किसी भी मंच पर खुली डिबेट की चुनौती भी दी है। यह राजनीतिक बयान दोनों पक्षों के बीच चल रहे तीखे वैचारिक और राजनीतिक हमलों का हिस्सा है और इस पर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़ें-ओडिशा सरकार और J-PAL साउथ एशिया के बीच अहम समझौता, साक्ष्य-आधारित नीतियों को मिलेगा बढ़ावा
ये भी पढ़ें-ओडिशा सरकार और J-PAL साउथ एशिया के बीच अहम समझौता, साक्ष्य-आधारित नीतियों को मिलेगा बढ़ावा