टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
बिहार में 2 IAS अधिकारियों का तबादला, रचना पाटिल बनीं राज्यपाल सचिवालय की सचिव बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार दौरा, आज से तीन दिनों के दौरे पर पटना पहुंचेंगे दिल्ली के कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के करीब दीवाली के पटाखों से हिमाचल के जंगलों में लगी आग 30 नवंबर तक नागपुर में रॉकेट और हवाई पटाखों पर लगा बैन यूपी के जालौन में कार-बाइक की टक्कर में पिता समेत 2 बच्चों की मौत लखनऊ के शॉपिंग प्लाजा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक दिल्ली के रोहिणी में मॉल के पास युवक की चाकू घोप कर हत्या दीवाली के दौरान दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में जलने के 397 मामले सामने आए असम में बनेगा 6,000 बीघा में डिफेंस पार्क, रक्षा उत्पादन में निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
धर्म

कम बजट में भी चमकेगी किस्मत! धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 शुभ चीजें

Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, तो इस दिन खरीदे ये 5 चीजें। जो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों को धनतेरस पर घर लाना शुभ होता है। जानिए इनका महत्व और खरीदारी से जुड़ी खास बातें।

कम बजट में भी चमकेगी किस्मत! धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 5 शुभ चीजें
Dhanteras 2026

हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार बहुत खास माना जाता है। हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर कुछ खास चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों को अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।

आमतौर पर लोग इस दिन सोने-चांदी के गहने या नया वाहन खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप महंगी खरीदारी नहीं करना चाहते, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ ऐसी सस्ती चीजें भी हैं जिन्हें धनतेरस पर घर लाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

नई झाड़ू खरीदना माना जाता है शुभ

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नई झाड़ू घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और घर में बरकत आती है। इस दिन एक या एक से ज्यादा झाड़ू खरीदी जा सकती हैं। बस ध्यान रखें कि झाड़ू टूटी हुई न हो और अच्छी हालत में हो।

साबुत धनिया जरूर खरीदें

धनतेरस के मौके पर साबुत धनिया खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इसे धन और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन धनिया घर लाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। आप इसे पूजा में इस्तेमाल करने के बाद घर के पूजा स्थान या सुरक्षित जगह पर रख सकते हैं।

मिट्टी के दीये घर लाएं

दीपावली का त्योहार दीयों के बिना अधूरा है। धनतेरस के दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी शुभ माना जाता है। शाम के समय इन दीयों को घर के आंगन, मुख्य दरवाजे और पूजा स्थल पर जलाया जाता है। मान्यता है कि दीपक की रोशनी से घर में सकारात्मकता आती है और खुशहाली बनी रहती है।

पीतल के बर्तन खरीदें

अगर आप कम बजट में कुछ उपयोगी खरीदना चाहते हैं, तो पीतल के बर्तन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस का संबंध भगवान धन्वंतरि से है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय वे अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी वजह से इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से पीतल का छोटा बर्तन, कटोरी या लोटा खरीद सकते हैं।

गोमती चक्र खरीदना भी माना जाता है शुभ

धनतेरस पर गोमती चक्र खरीदने की भी परंपरा है। इसे मां लक्ष्मी से जुड़ा शुभ प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन 5 या 11 गोमती चक्र खरीदकर पूजा में रखना अच्छा माना जाता है। पूजा पूरी होने के बाद इन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या घर के धन रखने वाले स्थान पर रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है।

 

(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि TNP News नहीं करता है)

T

तोशी शाह एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है, इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री हासिल की है। अपने करियर के दौरान उन्हें विभिन्न विषयों पर समाचार और फीचर स्टोरी लिखने का अनुभव प्राप्त किया है। तोशी को राजनीतिक खबरों, ऑटोमोबाइल न्यूज़ और सॉफ्ट न्यूज़ लिखने में विशेष दिलचस्पी है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नई कारों, इलेक्ट्रिक वाहनों, ऑटो इंडस्ट्री के अपडेट्स और ऑटो टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर लिखना उन्हें पसंद है, साथ ही लाइफस्टाइल, हेल्थ, रिलेशनशिप, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर सॉफ्ट न्यूज़ करने का अनुभव है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो