गोरखपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में मत्था टेका और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
सीएम योगी ने किया स्वागत
गोरखपुर प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: Diwali 2026: दिवाली से पहले महंगाई का झटका, मिठाइयों से लेकर घरेलू सामान तक बढ़े दाम; बिगड़ सकता है आम आदमी का बजट
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा
नितिन नबीन का यह गोरखपुर दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा है। दर्शन-पूजन के बाद उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1,610 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी 1.74% की तेजी
Reported By: अमर राय