Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है और वो वहां पर 15 अगस्त से श्रीलंकाई टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली है। इस सीरीज के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। चूंकि इंडिया एक लम्बे समय से श्रीलंका से कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।
इंडियन टीम को श्रीलंका के खिलाफ साल 2008 के बाद एक भी टेस्ट सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। हालांकि इसी बीच एक हेड कोच को बदलने की खबर ने फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया है। तो आइए जान लेते हैं कि क्या है सारा मामला।
बदल गया टीम का हेड कोच
दरअसल, जिस टीम का हेड कोच बदला गया है वो टीम इंडियन क्रिकेट टीम नहीं बल्कि कोई कर्नाटक क्रिकेट टीम है। आगामी डोमेस्टिक सीजन से पहले कर्नाटक क्रिकेट टीम का हेड कोच बदला गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने अपना नया हेड कोच 42 वर्षीय विनय कुमार को बनाया है, जोकि गेंदबाजी के सबसे अव्वल खिलाड़ियों में से एक हैं।
येरे गौड की जगह कोच बने विनय कुमार
बता दें कि विनय कुमार को येरे गौड की जगह कर्नाटक क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक चौगुले को फील्डिंग कोच के रूप में कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। अब देखना होगा कि विनय ने जिस तरह अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई, क्या वो कोचिंग से भी टीम को जीत दिला सकते हैं।
पहली बार करेंगे किसी बड़ी टीम की कोचिंग
प्रोफेसल क्रिकेट में 923 विकेट लेने वाले विनय कुमार का ये बतौर हेड कोच पहला मौका है, जब वो किसी बड़ी टीम की कोचिंग करेंगे। इससे पहले उन्होंने महाराजा T20 ट्रॉफी में हुबली टाइगर्स की कोचिंग की थी।
उनके नाम रणजी ट्रॉफी में कुल 442 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है और वो इस एलिट टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 504, लिस्ट ए में 225 और टी20 में 194 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 के लिए टीम का हुआ ऐलान, 36 वर्षीय खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
Written By: Anil Kumar